हरियाणा के सिरसा से एक नेता द्वारा खाकी का मनोबल गिराने का मामला सामने आया है। दरअसल, सिरसा में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साइक्लोथॉन यात्रा कार्यक्रम से भाजपा नेता और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल गनेशी लाल के बेटे मनीष सिंगला को डीएसपी जींद जितेंद्र राणा द्वारा बाहर कर दिया गया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
भाजपा नेता ने डीएसपी से मंगवाई माफी
कार्यक्रम से निकाले जाने के बाद भाजपा नेता मनीष सिंगला नाराज हो गए और डीएसपी जितेंद्र कुमार राणा से माफी मांगने को कहा। मामले के तूल पकड़ने के बाद डीएसपी जितेंद्र राणा ने भाजपा नेता मनीष सिंगला के घर जाकर अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में डीएसपी जितेंद्र कुमार राणा और भाजपा नेता मनीष सिंगला नजर आ रहे हैं, जहां डीएसपी भाजपा नेता से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो भाजपा नेता मनीष सिंगला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जारी किया है।
डीएसपी ने मांगी माफी
इस वीडियो में पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीएम के कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल के बेटे मनीष सिंगला के साथ मेरे द्वारा किया गया व्यवहार जायज नहीं था। इसलिए मैं माफी मांगता हूं। वहीं, भाजपा नेता ने भी कहा कि डीएसपी द्वारा अनजाने में किए गए व्यवहार पर उन्होनें माफी मांग ली है। अब हमारे बीच किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं है।
कांग्रेस सांसद ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना
डीएसपी द्वारा माफी मांगने के वीडियो को टैग करते हुए रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सत्ता का नशा और अहंकार भाजपा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा नेता हरियाणा पुलिस के DSP से माफी मंगवा रहे हैं क्योंकि वो उनको CM के प्रोग्राम में पहचान नहीं पाए थे। मुख्यमंत्री के करीबी साथी सरकार और वर्दी दोनों की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं।’
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि बीते रविवार को सिरसा में मुख्यमंत्री सैनी साइक्लोथॉन यात्रा कार्यक्रम में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेश लाल के बेटे मनीष सिंगला भी पहुंचे थे, जहां जींद के डीएसपी जितेंद्र कुमार राणा सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। इस दौरान डीएसपी जितेंद्र राणा ने मनीष सिंगला को कार्यक्रम के स्टेज से बाहर निकाल दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और इस मामले में भाजपा के जिला महामंत्री अमन चोपड़ा ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से इस बारे में कार्रवाई की मांग की।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines