Bittu Bajrangi brother Mahesh Panchal set afire: हरियाणा के बाबा मंडी में गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई महेश पांचाल पर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। जिसमें वह 60% जल गया है। इस घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह वारदात गुरुवार रात 1 बजे हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
कार में आए थे हमलावर
पुलिस ने बताया कि महेश पांचाल राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी का छोटा भाई है। बजरंगी और उसके भाई को पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया था, जोकि अभी जमानत पर बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार, बाबा मंडी इलाके में कार में चार-पांच हमलावर आए उन्होंने महेश पांचाल से पूछा कि क्या तुम बिट्टू बजरंगी के भाई हो, जब उसने स्वीकार किया कि वह बिट्टू बजरंगी का भाई तो अज्ञात हमलावरों ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद तुंरत मौके से फरार हो गए। वहीं, गंभीर हालत में महेश पांचाल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में वह 60 फीसदी जल गया,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए
इस वारदात के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया और आरोपियों को पकड़ने के लिए मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पीड़ित महेश पांचाल के भाई बिट्टू बजरंगी ने कहा कि अगर पुलिस इस मामले में आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ती तो वह खुद इस मामलों को अपने हाथ में लेगा।
ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach: इतिहास में दर्ज हो गई जींद की बेटी: खाप और किसान संगठन
ये भी पढ़ें: गोगामेड़ी के हत्यारों की मदद करने वाला हरियाणा से गिरफ्तार; ये है शूटर के साथ पुराना कनेक्शन
ये भी पढ़ें: दुर्घटना के बाद युवक ने हॉस्पिटल जाने से किया इंकार, 24 घंटे बाद मौत
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 hr agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines