Haryana AAP Sunderkand Path: आम आदमी पार्टी ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को एक साथ हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों में सुंदरकांड पाठ कराया। चंडीगढ़ में सुंदरकांड पाठ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बलबीर सैनी और प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी भी मौजूद रहे।
विधिवत यज्ञ और हनुमान जी की आरती
वहीं सभी जिला मुख्यालयों पर हुए कार्यक्रमों में आम जनता से लेकर सभी पार्टियों से जुड़े लोग पहुंचे। पूरे हरियाणा में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आप समर्थकों ने भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान की आराधना की। उन्होंने विद्वान पंडितों के साथ विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया और प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के साथ देश की तरक्की के लिए कामना की। सुंदरकांड पाठ का समापन यज्ञ और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें: ‘राम मंदिर बम से उड़ाना था’; धमकी देने वाले ने कबूला गुनाह, खुद को दाऊद इब्राहिम गैंग का मेंबर बताया
प्रदेश की सुख शांति के लिए की गई कामना
इस मौके पर डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सुख-शांति और तरक्की के लिए हरियाणा के सभी जिलों में सुंदरकांड का पाठ करवा रही है। इससे सबकी तरक्की होगी, सबको सुख-शांति मिलेगी। सबकी तरक्की और सुरक्षा के लिए प्रभु श्री राम और प्रभु श्री हनुमान से आशीर्वाद मांगने के लिए कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और श्रीराम के विराजमान होने से पूरे देश के श्रीराम भक्तों में खुशी की लहर है।
सभी धर्मों और सभी दलों के लोगों को बुलाया गया
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया गया। भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का महिमामंडन किया जा रहा है। सभी लोगों को इस प्रोग्राम में आने के लिए आमंत्रित किया गया है, चाहे वह भाजपा से जुड़े हैं या कांग्रेस के जुड़े हैं या किसी अन्य दल के लोग हैं या फिर आम लोग हैं, हमने सभी को इस कार्यक्रम में आने के लिए न्योता दिया था।
यह भी पढ़ें: UP बोर्ड के एग्जाम पेपर्स की सिक्योरिटी EVM जैसी थ्री लेयर, जानें कैसे इस्तेमाल होगी टेक्नोलॉजी?
भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे चंद्र ने जॉइन की AAP
हिंदू समाज के साथ-साथ सभी धर्मों से जुड़े लोग भी सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद संघ पृष्ठभूमि से जुड़े और भाजपा मेडिकल सेल के प्रदेश महामंत्री रहे डॉ. चंद्र प्रकाश गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ जॉइन करने वाले लोगों में जिला सचिव OBC मोर्चा रेवाड़ी महेश यादव और अंबाला के गांव लंडा के पूर्व सरपंच मंजीत शामिल हैं।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
7 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
9 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
11 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
13 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
13 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines