Haryana: मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News

युवकों की हत्या

चंडीगढ़: करनाल जिले के घरौंडा में अराइपुरा रोड स्थित एक पंजाबी ढाबे पर देर रात हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं इस झगड़े में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक विवाद खाना खाने के दौरान शुरू हुआ था, जिसने धीरे-धीरे विक्राल रुप ले लिया।

बोतल से युवक को मारकर किया घायल

दरअसल सोमवार की देर रात अराइपुरा रोड स्थित एक ढाबे पर रामपुरा निवासी नीरज राणा, भोला कॉलोनी निवासी मुनीश व बिट्टू आपस में ढाबे पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी वहां पर एक अन्य युवक भी खाना खाने के लिए आ गया। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी शुरू हो गई। इतने में उस युवक ने बोतल लेकर बिट्टू के सिर पर वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

रॉड से मारकर हत्या

जानकारी में चश्मदीदों ने बताया कि नीरज बिट्टू को छुड़वाने के लिए लिए आगे बढ़ा तो उस युवक ने नीरज पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतने में हमलावर युवक ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते करीब एक दर्जन युवक हाथों में लोहे की रॉड लिए मौके पर पहुंच गए। इन सभी ने दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

मौके से हमलावर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

हमले में नीरज व मुनीश मौके पर ही दम तोड़ दिया। लेकिन, किसी तरह तीसरा युवक बिट्टू मौके से निकल गया। विवाद देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बिट्टू व दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर घरौंडा अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना से इलाके में काफी तनाव हो गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए डीएसपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।उन्होंने बताया की हमलावरों को पकड़ने के लिए ढाबे के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहें हैं और बदमाशों के धर पकड़ के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(ये खबर न्यूज 24 के साथ इंटर्नशीप कर रहे हर्ष शर्मा ने तैयार की है।)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ