Shameful Revenge: गुजरात में बॉस को अपने ही कर्मचारियों को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि उसे तीन महीने तक मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। दरअसल मामला गुजरात के वडोदरा का है। पीड़ित बॉस ने ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी को डांटा तो उसने नौकरी छोड़ दी और अपने दोस्त के साथ मिलकर बॉस से बदला लेने की प्लानिंग की। दोनों ने मिलकर बॉस को पहले हनी-ट्रैप के जाल में फंसाया। फिर न्यूड तस्वीरें उसकी पत्नी और ऑफिस में भेज दी। खुद को हनी-ट्रैप में फंसा पाकर संदीप (बदला हुआ नाम) ने साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों से पूछताछ की है।
अपमान का बदला लेने के लिए फंसाया
जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पीड़ित के ऑफिस में कार्यरत थी। तीन महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि बॉस उसे बहुत परेशान करता था और उसी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। महिला का दोस्त भी उसी ऑफिस में कार्यरत था। दोनों ने अपमान का बदला लेने के बॉस को हनीट्रैप में फंसाया।
यह भी पढ़े: बंदूक खोलने की कोशिश में नाबालिग ने चला दी गोली, बुजुर्ग महिला और बच्ची की जान पर बन आई
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से की दोस्ती
दोनों ने एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और बॉस से चैट करना शुरू किया। लड़की समझकर उसने भी बातें शुरू कर दीं। दोनों ने धीरे-धीरे उसका भरोसा जीता और न्यूड तस्वीरें मंगा लीं। तस्वीरें भेजने के बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया। फिर एक दिन सभी न्यूड तस्वीरें संदीप की ऑफिस के पते पर भेज दीं। यही नहीं एचआर विभाग और आधिकारिक मेल पर भी तस्वीरें भेज दीं। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उन दोनों ने वे तस्वीरें उसकी पत्नी को भेज दीं।
यह भी पढ़े: ज्ञानवापी के वजूखाने में मरीं मछलियां, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने जिलाधिकारी को सफाई के लिए लिखा खत
शिकायतकर्ता ने शिकायत ली वापस
खुद को हनी-ट्रैप में फंसा पाकर संदीप ने पूरे मामले की सूचना साइबर सेल को दी। पुलिस ने मामले की तत्काल कार्रवाई करते हुए मेल पर भेजी गई आईडी के आधार पर आईपी पते के माध्यम से दोनों को ट्रैक किया। इस मामले में वडोदरा के एसीपी हार्दिक मकाडिया ने कहा कि यह कॉर्पोरेट दुश्मनी का मामला था। हमने आवश्यक कानूनी कदम उठाए हैं। दोनों आरोपियों को अपने बयान दर्ज करने के लिए सीआरपीसी 41 (ए) के तहत नोटिस जारी किया गया था, लेकिन शिकायतकर्ता मामले को आगे बढ़ाने के बजाय अपनी शिकायत वापस ले रहे है।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
21 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
21 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
22 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines