हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Modi Surname Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सूरत कोर्ट में सुनवाई आज

विज्ञापन

Modi Surname Case: मोदी सरनेम मानहानि केस में आज गुजरात में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई होगी। राहुल ने दोष सिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। इससे पहले 3 अप्रैल को राहुल गांधी को सूरत की सेशन कोर्ट ने जमानत दी थी। कहा गया था कि ये जमानत तब तक रहेगी, जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता है। जमानत के बाद सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की गई थी।

राहुल गांधी के वकील ने सजा को निलंबित करने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना ऐसा आदेश पारित नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने शिकायकर्ता पूर्णेश मोदी को 10 अप्रैल तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

और पढ़िए – Note To PM Modi: भाजपा नेता के कुक ने पीएम मोदी को लिखी दिल छू लेने वाली चिट्ठी, इस योजना की तारीफ की

राहुल गांधी ने दायर की थी दो याचिका

राहुल गांधी के वकील गौरव पांड्या ने बताया कि आज कोर्ट में अपील डाली गई। कोर्ट ने अपील को एडमिट कर लिया है। राहुल गांधी को बेल दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन

दरअसल, राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को गुजरात में सूरत की सेशन कोर्ट में दो याचिका दायर की। एक मानहानि केस में मिली सजा को रद्द किए जाने के लिए और दूसरी रेगुलर बेल के लिए थी।

पूर्णेश मोदी की याचिका पर भी आज सुनवाई

गुजरात में भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने 11 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका के जवाब में 30 पन्नों की आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी आपत्ति दो प्रतियों में दाखिल की है। एक प्रति कोर्ट के लिए तो दूसरी प्रति दूसरे पक्ष को दी है।

विज्ञापन

पूर्णेश मोदी की शिकायत पर मोदी सरनेम वाले बयान पर मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत की सेशन कोर्ट से दो साल की सजा हुई थी। उसके बाद उन्हें संसद पद से अयोग्य कर दिया गया था। इसके बाद राहुल गांधी ने दोष सिद्धि के खिलाफ अपील की थी।

आज कोर्ट में होगी बहस

विधायक पूर्णेश मोदी के वकील केतन रेशमवाला ने बताया कि विधायक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी मोगेरा की अदालत में पेश हुए। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर 30 पन्नों की आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस मामले पर बहस 13 अप्रैल को होगी, उसी दिन सजा पर रोक लगाने की गांधी की याचिका पर सत्र अदालत में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
और पढ़िए – नितिन गडकरी को धमकी देने वाले पर लगेगा UAPA, आरोपी जयेश पुजारी का आतंकी लिंक आया सामने

वकील ने कहा कि गुरुवार को अदालत में दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि निचली अदालत के दोषसिद्धि के आदेश के खिलाफ गांधी की अपील सत्र अदालत के समक्ष लंबित रहेगी और बाद में इस पर सुनवाई की जाएगी।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola