हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भरूच में किसका होगा भौकाल? वसावा VS वसावा का क्या होगा परिणाम?

Lok Sabha Election 2024: भरूच लोकसभा सीट से बीजेपी से मनसुख वसावा लोकसभा सांसद हैं। वह लगातार छह बार से यहां से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं। भरूच लोकसभा में ग्रामीण मतदाता 75 फीसदी तो शहरी मतदाता 28 फीसदी हैं।

विज्ञापन
विधेयक पास होते ही बिल बनाकर लागू कर दिया जाएगा।

Lok Sabha Election 2024 (ठाकुर भूपेंद्र सिंह) : 2024 के लोकसभा चुनाव में गुजरात में इस बार सबसे दिलचस्प और रोचक मुकाबला भरूच लोकसभा सीट पर होने के आसार है। यहां भाजपा बनाम आप पार्टी में आमना सामना है। वहीं, कांग्रेस-आप के साथ गठबंधन में यहां चुनाव लड़ रही है। लेकिन कांग्रेस यहां क्या भूमिका निभाएगी यह दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के परिवार पर ही निर्भर करता है।

सात विधासभा सीट आती हैं

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के मनसुखभाई वसावा ने भरूच लोकसभा क्षेत्र में 3,34,214 वोटों के अंतर से कांग्रेस के शेरखान अब्दुलसाकुर पठान को हराया था। मनसुखभाई धनजीभाई वसावा ने 6,37,795 वोट हासिल किए थे। बता दें भरूच लोकसभा के तहत कर्जन, वागरा, अंकलेश्वर, भरूच, जंबुसर, झगड़िया, डेडियापाड़ा जैसे सात विधासभा क्षेत्र आते है।

विज्ञापन

एक सीट पर आप और 6 सीट पर भाजपा 

इन विधानसभा में से फिलहाल डेडियापाडा सीट आम आदमी पार्टी के पास है जबकि बाकी 6 सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं। भरूच लोकसभा सीट पर करीब पौने दो लाख मतदाता है जिनमे सबसे ज्यादा SC 39 फीसदी, मुस्लिम मतदाता 10 फीसदी आते हैं। वहीं, भरूच लोकसभा में ग्रामीण मतदाता 75 फीसदी तो शहरी मतदाता 28 फीसदी हैं। 2024 लोकसभा चुनावो में भरूच लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी राजनितिक दावपेंच शुरू कर दिए है।

दोनों आदिवासी नेता आमने-सामने

आप पार्टी ने काफी समय पहले ही इस सीट से अपने तेजतर्रार नेता और डेडियापाडा के विधायक चेतर वसावा को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। जबकि भाजपा ने भी अपनी पहली ही सूची में उनके मौजूदा सांसद मनसुख वसावा पर फिर विश्वास जताया है। दोनों ही आदिवासी नेता हैं। जिससे यहां वसावा VS वसावा का समीकरण बन रहा है। फिलहाल यहां से बीजेपी से मनसुख वसावा लोकसभा सांसद हैं। वह लगातार छह बार से यहां से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola