पेट्रोल-डीजल के दाम में तगड़ी गिरावट, राजस्थान के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में घटाया वैट

Petrol Diesel prices reduced in india: नई दरें 15 मार्च सुबह 6 बजे से लागू होंगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर इस बात की सूचना दी। इससे पहले केंद्र सरकार ने LPG और CNG की कीमतों में कटौती की थी।

Petrol Diesel

Petrol Diesel prices reduced in india: लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में पेट्रोल-डीजल 2 रुपये सस्ता हो गया है। नई दरें 15 मार्च सुबह 6 बजे से लागू होंगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर इस बात की सूचना दी। उन्होंने लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हमेशा करोड़ों भारतीयों का हित ही उनका लक्ष्य है।

विज्ञापन

पिछले ढाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की कुछ पंक्तियां लिखकर पीएम मोदी की तारीख की है। उन्होंने लिखा भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि नवंबर 2022 से अब तक पेट्रोल ₹15 और डीजल ₹17 सस्ता किया जा चुका है।

विज्ञापन

58 लाख से अधिक भारी मालवाहक वाहनों को फायदा

इससे पहले केंद्र सरकार ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में कटौती की थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा। आंकड़ों की बात करें तो इससे डीजल से चलने वाले 58 लाख से अधिक भारी मालवाहक वाहनों, 27 करोड़ दोपहिया वाहनों और 6 करोड़ कारों की रनिंग कॉस्ट कम होगी।

विज्ञापन

1500 करोड़ रुपए का भार आएगा

इससे पहले आज शाम को राजस्थान में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। सरकार ने यहां वैट की दरों पर 2 फीसदी की कटौती की है। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने खुद इसका ऐलान किया। राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल की कीमत 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक कम होंगी। वहीं, डीजल के दाम 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक कम होंगे। इससे राज्य सरकार पर करीब 1500 करोड़ रुपए का भार आएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ