Gujarat Police SHE Team in Garba: नवरात्रि के पावन पर्व की आज से शुरुआत हो गई है। इसी के साथ गुजरात में गरबा उत्सव भी शुरू हो गया है। आज से आने वाले 9 दिनों के लिए गुजरात में काफी बड़े लेवल गरबा नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुजरात पुलिस ने भी अभूतपूर्व इंतजाम किए है। गरबा महोत्सव के दौरान पुलिस की SHE Team इस बार बॉडी बोर्न कैमरा के साथ गरबे के मैदान में रहेगी। इसके अलावा निगरानी के लिए AI कैमरे की मदद ली जाएगी।
AI कैमरे से रखी जाएगी नजर
गुजरात में दुनिया के सबसे बड़े गरबा नृत्य महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के तहत गुजरात पुलिस गरबा पंडाल में लहंगा-चोली पहने हुए बॉडी बोर्न कैमरा के साथ SHE Team मौजूद रहेंगी। इसके अलावा स्पेशली व्यवस्था के तहत AI कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी जाएगी। AI कैमरे की मदद से पुलिस को गुनहगारों को पकड़ने में काफी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार ने शुरू की ओलिंपिक 2036 की तैयारियां, 114 एकड़ में बनेंगे 2 मेगा स्टेडियम
लहंगा-चोली में होगी SHE Team
बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से इजाजत मिलने के बाद अब आज गुजरात के हर शहर में रात भर गरबा का आयोजन होगा। ऐसे में ऐसे में महिला सुरक्षा को ध्यान में रख कर गुजरात पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। गुजरात पुलिस की SHE Team को भी हर शहर में हर गरबा आयोजन स्थल पर ट्रेडिशनल लहंगा-चोली पहने हुए लोगो के बीच आम आदमी की तरह ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। ताकि कोई मनचला किसी भी तरह की गड़बड़ी या महिला को छेड़ने की कोशिश करें, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines