Indian Railways Janmashtami Special Train: जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद और ओखा के बीच जन्माष्टमी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाने का फैसला लिया गया है। दरअसल, त्योहारों के समय ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकटों की लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से ये स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। जन्माष्टमी का त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है। हर साल यह श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त 2024 को है। इस मौके पर भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को खुशखबरी दी है। पश्चिम रेलवे ने जन्माष्टमी के मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
कन्फर्म टिकट की नहीं होगी समस्या
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लोग देश के कई राज्यों में बने कृष्ण मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। इस मौके पर ट्रेनों में काफी भीड़ हो जाती है और लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है। इसलिए रेलवे ने इस मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ओखा सुपरफास्ट ट्रेन
पश्चिम रेलवे ने जन्माष्टमी त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद और ओखा के बीच विशेष किराये पर जन्माष्टमी त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यहां देखें टाइम
ट्रेन संख्या 09453/09454 अहमदाबाद-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल (कुल 2 यात्राएं) चलेगी। ट्रेन संख्या 09453 अहमदाबाद-ओखा स्पेशल 25 अगस्त (रविवार) को सुबह 07:45 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:00 बजे ओखा पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 09454 ओखा-अहमदाबाद स्पेशल 26 अगस्त (सोमवार) को सुबह 05:30 बजे ओखा से रवाना होगी और उसी दिन शाम 15:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
क्या है ट्रेन का रूट
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन चांदलोडिया, विरमगाम, सुरेंद्रनगर, ठाणे, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, खंभालिया और द्वारका स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
कब से शुरू होगी बुकिंग
ट्रेन नंबर 09453/09454 की बुकिंग 31 जुलाई से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के रूट, समय, स्टॉपेज और गठन की पूरी जानकारी www.enquiry. Indianrail.gov.in पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें- गुजरात में लगातार हो रही बारिश मचा सकती है तबाही! इस जिले में जारी हुआ रेड अलर्ट
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines