हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फर्जी डॉक्यूमेंट पर मणिपुर और नागालैंड में बनवाते थे गन लाइंसेंस, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

गुजरात पुलिस और ATS ने गन लाइसेंस घोटाले का भंडाफोड़ किया है। सुरेंद्रनगर से 21 लोग गिरफ्तार किए हैं, जिनसे 25 हथियार बरामद हुए हैं। मणिपुर और नागालैंड से इस मामले के तार जुड़े जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने सुरेंद्रनगर से गन लाइसेंस बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने भारत थूंगा उर्फ भारत भरवाड़ उर्फ टको नामक माफिया को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गुजरात ATS और सुरेंद्रनगर SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) इस मामले की गहराई से जांच कर रही थी। जांच के दौरान अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को भारत उर्फ टको के केस में अहम जानकारी मिली। इसी बीच सुरेंद्रनगर SOG टीम ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 25 हथियार बरामद किए।

गन लाइसेंस स्कैम में शामिल हैं अपराधी 

हथियार और लाइसेंस हासिल करने वाले 21 लोगों में से 14 का आपराधिक इतिहास है। गन लाइसेंस घोटाले के मुख्य आरोपी मुकेश बंबा उर्फ मुकेश भरवाड़, विजय भरवाड़ और हरियाणा के शौकत का नाम सामने आया है। सुरेंद्रनगर में रहने और लाइसेंस लेने वाले कई लोगों का कनेक्शन मणिपुर और नागालैंड से जुड़ा हुआ है।

तीन दिन पहले सुरेंद्रनगर SOG के PI बी. एच. शिंगरखिया को सूचना मिली थी कि जिले में कई अपराधी पूर्वोत्तर राज्यों से ऑल इंडिया आर्म्स लाइसेंस (All India Arms License) और हथियार हासिल कर चुके हैं। इस आधार पर SOG टीम ने एक के बाद एक 21 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

ताबड़तोड़ छापेमारी में 25 हथियार बरामद

पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर मूली, थानगढ़, सायला, लिम्बडी और सुरेंद्रनगर तालुका में छिपे अपराधियों को पकड़ा। 21 लोगों से रिवॉल्वर, पिस्तौल, 12 बोर गन सहित कई हथियार बरामद किए गए।

हैरान करने वाली बात यह है कि थानगढ़ तालुका के जामवाड़ी गांव के एक ही परिवार के चार भाइयों – गणपत, लाल, हीरा और जयेश ने अलग-अलग हथियारों के लाइसेंस लिए थे। लेकिन इससे पहले कि वे इन हथियारों का इस्तेमाल कर पाते, पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से हथियार लाइसेंस

गन लाइसेंस प्राप्त करने वाले 14 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही पुलिस के पास था। सुरेंद्रनगर पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। PSI एन. ए. रायमा अपनी टीम के साथ जब्त किए गए लाइसेंस की जांच के लिए नागालैंड और मणिपुर जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई अपराधियों ने गन लाइसेंस लिए थे।

सुरेंद्रनगर के 80 फुट रोड पर रहने वाले कलोतरा बंधुओं ने भी गन लाइसेंस के जरिए पिस्तौल खरीदी थी और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज है। पुलिस को संदेह है कि यह मामला और भी बड़ा घोटाला हो सकता है, जहां अपराधियों ने फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस हासिल किए और हथियार खरीदे।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola