Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

Gujarat: जूनागढ़ की वर्धमान जिनिंग मिल में लगी आग; 4 करोड़ की कपास जलकर राख

गुजरात के जुनागढ़ जिले के वर्धमान जिनिंग मिल में भयानक आग लग गई है। इस आग में करोड़ों रुपये का कपास जलकर राख हो गया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 2, 2025 11:21
Gujarat Fire breaks out

गुजरात के जुनागढ़ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कपास के गोदाम में भयानक आग लग गई है। जानकारी के अनुसार, इस गोदाम में 57 ट्रक कपास का संग्रह था। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची। गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस आग में करोड़ों रुपये के नुकसान की संभावना है।

करोड़ों के नुकसान की संभावना

यह हादसा मानावदर के मितडी रोड पर वर्धमान जिनिंग मिल में हुआ है। यहां मिल में रखी हुई कपास की गड्डियों में अचानक आग लग गई है। जानकारी के अनुसार, गोदाम में 57 ट्रक कपास का संग्रह रखा हुआ था, जो आग की वजह से जलकर राख हो गया है। इस हादसे में बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गोदाम में आग से 4 करोड़ से ज्यादा माल के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: बाथरूम में नहाती महिला का बनाया वीडियो, बुलंदशहर में घर में घुसकर की जबरदस्ती

गोदाम में आग कैसे लगी, अभी तक इसके पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।

खबर अपडेट हो रही है….

First published on: May 02, 2025 11:21 AM

संबंधित खबरें