गुजरात के भरूच में हार से बौखलाए BJP प्रत्याशी? तलवार लहराते वीडियो वायरल, केस दर्ज

Bharuch Election Violence: गुजरात के भरूच में हार के बाद लोकतंत्र शर्मसार! बीजेपी प्रत्याशी की हार पर तलवार लहराने और गांव का पानी रोकने की धमकी का सनसनीखेज वीडियो वायरल. क्या है पूरा मामला और पुलिस ने पिता-पुत्र पर क्यों दर्ज की FIR? पूरी खबर यहां पढ़ें

Bharuch Election Violence, Gujarat Election News, BJP vs AAP, Viral Video, Jambusar Police Action
विज्ञापन

Bharuch Election Violence : ​गुजरात के भरूच जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो चुनावी लोकतंत्र और राजनीतिक शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जंबूसर तालुका के दहेगाम इलाके में चुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी पारा गरमा गया है. हार और जीत के बीच यहां संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है, जहां हार से बौखलाए पक्ष पर डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं. पूरा मामला कवी-2 सीट का है. यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शकील अहमद मलिक को आम आदमी पार्टी के सोहेल के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन इस हार के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

खुलेआम तलवार लहराते वीडियो वायरल

​दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम तलवार लहराता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल कर गांव की पानी की सप्लाई बंद करने की धमकी भी दी गई है. इन धमकियों के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है. इस घटना पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पीयूष पटेल ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने सीधे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ​”यह मतदाताओं को डराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दबाने की घिनौनी कोशिश है. हम इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी जांच की मांग करते हैं.” ​वहीं, बीजेपी की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है.

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया है. कवी पुलिस स्टेशन ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है. कवी पुलिस स्टेशन के पीआई केएन चौधरी के मुताबिक ​”सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर हमने जांच पूरी की है. कानून का उल्लंघन करने के आरोप में पिता और पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ