---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात में ‘गजवा-ए-हिंद’ मॉड्यूल का खात्मा! RSS नेता थे निशाने पर; पाटन और मुंबई से दबोचे दो खूंखार संदिग्ध

Gujarat ATS ने बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया. ISIS से प्रेरित आरोपियों के निशाने पर बड़े नेता, RDX हमले की साजिश नाकाम.

---विज्ञापन---

​गुजरात ATS ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो ‘गजवा-ए-हिंद’ के खतरनाक मंसूबों पर काम कर रहे थे. इनके निशाने पर आरएसएस के बड़े नेता थे और ये पूरे देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे.

गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी मिली है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरफान कलखां पठान और मुर्शिद जाहिद शेख के रूप में हुई है. इरफान को पाटन जिले के सिद्धपुर से दबोचा गया, जबकि मुर्शिद को मुंबई के साकीनाका से गिरफ्तार किया गया है. ​22 साल के इरफान ने एमएससी तक की पढ़ाई की है जबकि मुर्शीद आठवीं पास है, जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैला रहे थे. इनका मकसद सिर्फ आतंक फैलाना ही नहीं, बल्कि RDX जैसे घातक विस्फोटकों से हमला कर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ना और देश में ‘शरिया’ कानून लागू करना था.

ये आतंकी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को गुमराह कर भर्ती करना चाह रहे थे. ATS के मुताबिक, इनके मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक चैट और कट्टरपंथी वीडियो बरामद हुए हैं. ये लोग न केवल ‘काफिरों’ के खिलाफ हिंसा की बातें कर रहे थे, बल्कि विस्फोटक जुटाने की फिराक में भी थे. मुर्शिद और इरफान दोनों ही आईएसआईएस और गजवा-ए-हिंद की विचारधारा से पूरी तरह प्रभावित थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;गुजरात में BJP का हुआ विरोध, अहमदाबाद में प्रचार करने गए नेताओं को जनता ने रोका, जानिए

ATS की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश के खिलाफ साजिश रचने वाले स्लीपर सेल्स अब भी सक्रिय हैं. लेकिन समय रहते इन दो गिरफ्तारियों ने किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया है. फिलहाल कोर्ट ने दोनों को 11 दिन की रिमांड पर भेज दिया है, जहां इनसे पूछताछ में और भी कई बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद है.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;गुजरात और राजस्थान ATS का संयुक्त ऑपरेशन, 25 करोड़ की ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2026 06:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola