'मेरे बेटे से प्यार करती हो तो फांसी लगा लो…', नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी तो बॉयफ्रेंड की मां को हुई जेल

लड़की के पिता की शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी और लड़का क्लासमेट थे और दोनों के बीच रिश्ता था. वे फोन कॉल और मैसेज के जरिए लगातार बातचीत करते थे.

Ahmedabad suicide case, Sarkhej suicide, Ahmedabad teen suicide, Sarkhej police, Class 12 student suicide, Ahmedabad police, Sarkhej news, Ahmedabad news

31 अगस्त का ये मामला सरखेज इलाके में 12वीं कक्षा की एक छात्रा के सुसाइड से जुड़ा है. (AI Image)

अहमदाबाद में बेटे की 17 साल की गर्लफ्रेंड को सुसाइड करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला पर आरोप है कि उसने बेटे की गर्लफ्रेंड से कहा था कि अगर वह सच में उससे प्यार करती है, तो फांसी लगा ले. 31 अगस्त का ये मामला सरखेज इलाके में 12वीं कक्षा की एक छात्रा के सुसाइड से जुड़ा है.

विज्ञापन

आरोप है कि महिला ने अपने नाबालिग बेटे की गर्लफ्रेंड को उनके रिश्ते को लेकर मानसिक रूप से परेशान किया, जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया.

विज्ञापन

3-4 महीने पहले रिश्ते का चला पता

लड़की के पिता की शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी और लड़का क्लासमेट थे और दोनों के बीच रिश्ता था. वे फोन कॉल और मैसेज के जरिए लगातार बातचीत करते थे. लड़की के माता-पिता को उसकी मौत से करीब तीन-चार महीने पहले इस रिश्ते के बारे में पता चला था. हालांकि, दोनों किशोर नाबालिग थे, इसलिए माता-पिता लड़के के घर गए और उन्हें अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने की सलाह दी. लेकिन दोनों लोग फिर भी संपर्क में बने रहे.

विज्ञापन

लड़के की मां थी नाराज

यह मामला तब फिर से सामने आया जब दोनों किशोरों को स्कूल के मैदान में एक साथ बैठे देखा गया. इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने दोनों परिवारों को बुलाया और उन्हें इस मामले के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि लड़के की मां इस रिश्ते से नाराज थी. प्रिंसिपल से जानकारी मिलने के बाद वह लड़की के घर गई. वहां उसने कथित तौर पर लड़की से बात की और उसे करीब 30 मिनट तक बुरी तरह मानसिक रूप से परेशान किया.

विज्ञापन

‘फांसी लगाने के लिए उकसाया’

लड़की के पिता की शिकायत के मुताबिक, ‘महिला ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की से कहा कि अगर तुम सच में उससे प्यार करती हो, तो फांसी लगा लो. और जब घर पर कोई न हो, तब फांसी लगाना. मैं तुम्हारे माता-पिता का ध्यान रखूंगी.’

लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि उस बातचीत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और बाद में 31 अगस्त को घर पर सुसाइड कर लिया.

विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की की मौत के बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा और लड़की और आरोपी महिला के बीच हुई कथित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा जिसमें कथित तौर पर महिला को उनके घर आते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने से पहले रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की. इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ