गुजरात से भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में आए 58 नए वन्यजीव, जेब्रा और कंगारू भी शामिल

भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में गुजरात के ट्रस्ट से 58 नए वन्यजीव पहुंचे हैं. इनमें जेब्रा की जोड़ी और कंगारू समेत 14 प्रजातियां शामिल हैं.

गुजरात से भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में आए 58 नए वन्यजीव, जेब्रा और कंगारू भी शामिल

नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में गुजरात के ट्रस्ट से लाए गए नए वन्यजीवों में जेब्रा की जोड़ी और कंगारू भी शामिल हैं. (Image- ANI)

भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में शनिवार को 58 नए जानवर पहुंचे. इनमें जेब्रा की एक जोड़ी और कंगारू के साथ अन्य भी शामिल हैं. ये सभी जानवर गुजरात के एक ट्रस्ट की तरफ से दिए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, नए वन्यजीवों के आने से चिड़ियाघर में अलग-अलग प्रजातियों की संख्या और बढ़ गई है. अधिकारी ने बताया कि गुजरात के राधा कृष्ण टेंपल एलीफेंट वेलफेयर ट्रस्ट (RKTEWT) ने कुल 14 प्रजातियां वन्यजीव नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क को दान की हैं. इन नए वन्यजीवों को शामिल करने के बाद चिड़ियाघर में मौजूद कुल प्रजातियों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है.

विज्ञापन

वन्यजीवों की बढ़ेगी विविधता

अधिकारी के मुताबिक, नए जानवरों के आने से नंदनकानन में वन्यजीवों की विविधता और मजबूत होगी. इसका फायदा सिर्फ चिड़ियाघर देखने आने वाले लोगों को ही नहीं, बल्कि संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को भी मिलेगा. अलग-अलग प्रजातियों को देखकर लोग उनकी खास आदतों और अलग-अलग जगहों के हिसाब से उनके खुद को ढालने की क्षमता को समझ सकेंगे. उन्होंने कहा कि इससे लोगों को जैव विविधता (Biodiversity) को बचाने की जरूरत के बारे में भी बेहतर जानकारी मिलेगी. खासकर बच्चों और छात्रों के लिए यह वन्यजीवों को करीब से समझने का अच्छा मौका होगा.

विज्ञापन

खास देखभाल के बीच रखे जाएंगे जानवर

अधिकारी ने बताया कि नए वन्यजीवों को चिड़ियाघर में पहले से तय नियमों और व्यवस्था के तहत रखा जाएगा. उनकी देखभाल के लिए पशु चिकित्सा सेवाओं, भोजन, स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था का पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इन सभी जानवरों के स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. साथ ही, उनका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में रह सकें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ