भावनगर में नकली विदेशी शराब के ठिकाने पर छापेमारी, रेलवे कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार

गुजरात के भावनगर में पुलिस ने कथित तौर पर नकली विदेशी शराब के ठिकाने पर की छापेमारी. मामले में रेलवे कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और शराब की बोतलें, स्टिकर व मशीनें बरामद हुईं.

भावनगर में नकली विदेशी शराब के ठिकाने पर छापेमारी, रेलवे कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार

भावनगर में नकली विदेशी शराब बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, रेलवे कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार. (Image- AI Generated)

गुजरात के भावनगर जिले में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में एक रेलवे कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक आर. आर. सिंघल ने मीडिया को बताया कि वहां की क्राइम ब्रांच को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने बोर तलाव थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में एक जगह पर छापेमारी की.

विज्ञापन

छापेमारी में शराब की बोतलें और मशीनें बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को विदेशी शराब की 17 क्वार्टर बोतलें मिलीं. इसके अलावा नकली शराब की बोतलों पर चिपकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्टिकर और बोतलों पर ढक्कन लगाने वाली मशीनें भी बरामद की गईं. पुलिस ने इस मामले में अक्षयराजसिंह गोहिल, विजय मकवाणा और जितेंद्र नवाडिया को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपाधीक्षक सिंघल ने बताया कि आरोपियों में अक्षयराजसिंह गोहिल रेलवे कर्मचारी है.

विज्ञापन

शराब को जांच के लिए भेजा

पुलिस ने छापेमारी में मिली संदिग्ध नकली शराब को जांच के लिए गांधीनगर भेज दिया है. अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि बरामद शराब में कौन-कौन से पदार्थ इस्तेमाल किए गए थे और वह कितनी खतरनाक थी. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब हाल ही में भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी. ध्यान देने की बात यह है कि गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है. ऐसे में नकली विदेशी शराब बनाने और उसकी बिक्री से जुड़े इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ