गुजरात में धोराजी नगरपालिका की अध्यक्ष के रूप में भाजपा से चुनी गईं संगीता बारोट ने मात्र 13 दिनों में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शराब की बोतल दिखाने और हुक्का पीते हुए वीडियो तथा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण वे विवादों में आ गई थीं। इस घटना के चलते गुजरात का राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया था। कलेक्टर को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी को पूरा करने में असमर्थ हैं, इसलिए इस्तीफा दे रही हैं। अंदरूनी तौर पर चर्चा है कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बारोट ने यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 30 नक्सली ढेर, कब तक खत्म होगा नक्सलवाद? गृह मंत्री अमित शाह ने दे दी डेडलाइन
धोराजी पालिका के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा घोषित अध्यक्ष संगीता बारोट ने खुद शराब की बोतल दिखाते और हुक्का पीते हुए धुएं के छल्ले उड़ाते का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वायरल वीडियो के कारण भाजपा को विपक्ष ने निशाने पर ले लिया था। भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता देख प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिला भाजपा पदाधिकारियों ने धोराजी नगरपालिका की महिला अध्यक्ष को तुरंत बुलाकर इस्तीफा देने की हिदायतें दी थीं। इसके बाद संगीता बारोट ने जिला कलेक्टर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
मोदी को बता दिया था गुजरात का सीएम
लोगों में अब चर्चाएं चल रही हैं कि क्या चयन प्रक्रिया में गुणवत्ता को नजरअंदाज कर अन्य कारणों के आधार पर फैसला लिया गया था। गौरतलब है कि संगीता बारोट की उम्मीदवारी की घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर उनके हुक्का पीने और शराब की बोतलों के साथ वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद जब उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो उन्होंने मीडिया के सामने नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री कह दिया था, जिससे वे फिर सुर्खियों में आ गई थीं।
वार्ड-9 से जीती हैं संगीता
बता दें कि गुजरात में फरवरी महीने में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद राजकोट जिले में आने वाली धोराजी नगरपालिका के चेयरमैन की जिम्मेदारी संगीता बारोट को दी गई थी। संगीता धोराजी के वार्ड-9 से चुनाव जीती हैं, जो पहले भी भाजपा के लिए काम करती रही हैं।
इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स
संगीता बारोट को इंस्टाग्राम पर 1 लाख 8 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे पीएम मोदी समेत 25 से अधिक लोगों को फॉलो करती हैं। समय-समय पर अपने वार्ड में लोगों के साथ मुलाकात करने संबंधी पोस्ट डालती रहती हैं। यही नहीं, पीएम मोदी के कई वीडियो भी उन्होंने शेयर किए हैं। सुनीता विलियम्स का स्पेस से धरती पर लौटने का वीडियो भी उन्होंने हाल में शेयर किया है। हालांकि विवादित पोस्ट को वे हटा चुकी हैं, जिसको लेकर चर्चा में आई थीं।
यह भी पढ़ें:15 हजार दो, अटेंडेंस पूरी करवाओ… राजस्थान के इस जिले में कॉलेज लेक्चरर गिरफ्तार; ACB ने की कार्रवाई
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines