हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात में अंबाजी पुलिस ने सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, लोगों से की खास अपील

गुजरात के अंबाजी पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्राधाम अंबाजी में अहम कदम उठाया है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने की अपील की है।

विज्ञापन
gujarat police

गुजरात के अंबाजी पुलिस ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यात्राधाम अंबाजी में कड़ा कदम उठाया है। अंबाजी एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जहां हर महीने लाखों भक्त मातारानी के दर्शन के लिए आते हैं। ग्रामीणों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने यह फैसला लिया है। पुलिस ने अंबाजी में संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने की अपील की है। इसके अलावा, होटल, रेस्टोरेंट और मार्बल उद्योग से जुड़े लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

अंबाजी में बड़ी संख्या में होटल, रेस्टोरेंट और मार्बल इंडस्ट्री हैं। इन उद्योगों में रोजगार के लिए कई राज्यों से लोग अंबाजी आते हैं। पुलिस इंस्पेक्टर आरबी गोहिल ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या विदेशी नागरिक दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अंबाजी पुलिस का यह कदम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गुजरात के लाखों पेंशनर्स के हित में बड़ा फैसला, अब घर पर मिलेगी ये मुफ्त सर्विस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola