भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने ट्वीट किया कि मैंने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हमने इस दुखद दुर्घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की और मैंने अहमदाबाद में अथक प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं के काम के लिए अपना आभार व्यक्त किया। यूके और भारत तथ्यों को स्थापित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। हम प्रभावित ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों और मित्रों का समर्थन करने के लिए तैयार हैं – कृपया अपडेट के लिए हमारी यात्रा सलाह देखें और 24/7 कांसुलर हेल्पलाइन पर हमसे संपर्क करें- +91 (11) 24192100 (भारत में) +44 (0) 20 7008 5000 (यूके में)।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने दिल्ली में कहा कि यह घटना बहुत दुखद और भयावह है। मैंने कभी ऐसी घटना नहीं देखी। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनको यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। इस घटना से पूरा देश दुखी है।
---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व सीएम की कल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृत्यु हो गई।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए अपनों के शव का सिविल अस्पताल के बाहर इंतजार करते हुए परिजन बिलख पड़े। सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में विमान हादसा पीड़ितों के शवों का पोस्टमॉर्टम और DNA टेस्ट जारी है। सैंपल मिलान होने के बाद ही शव परिजनों को दिए जाएंगे।
---विज्ञापन---
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार राजकोट में होगा। डीएनए के आधार पर शव मिलने के बाद परिजन पार्थिव देह को राजकोट ले गए। उनकी पत्नी खुद पार्थिव शरीर लेने पहुंची थीं। विजय रूपाणी लंदन जाने के लिए फ्लाइट में सवार हुए थे कि हादसे का शिकार हो गए।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: गुजरात ATS ने विमान हादसे के बाद मलबे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद किया है। ATS के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की और बताया कि फोरेंसिक टीम जल्द आएगी और डीवीआर की जांच करके बातचीत का रिकॉर्ड पेश करेगी।
---विज्ञापन---
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए 241 लोगों में से 5 लोगों की पहचान अब तक हुई है, जिनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इनमें 2 मृतक राजस्थान के, 2 मृतक भावनगर के और एक मृतक मध्य प्रदेश निवासी है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में 70 से 80 डॉक्टर तैनात हैं, जो शवों की निगरानी कर रहे हैं। DNA सैंपल लेकर शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए 241 लोगों में 53 लोग ब्रिटेन के नागरिक थे। उनके बारे में जानने, उनके शव लेने और हादसे में बारे में जानने के लिए आज ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारी अहमदाबाद पहुंचे।
---विज्ञापन---
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों के शव सिविल अस्पताल में रखे हुए हैं। शवों की पहचान हो चुकी है और शव उनके परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश वाले हादसास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। स्निफर डॉग्स की मदद से सर्च ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें कुछ और मानव अंग मिले हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में लाया गया है।
---विज्ञापन---
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के घर सरकार के कैबिनेट मंत्री पहुंच गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी को लाया गया। वहीं अब मुलुभाई बेरा, कुंवरजी बावलिया और कुबेर डिंडोर विजय रूपाणी के गांधीनगर स्थित बंगले पर पहुंचे हैं। महिला बाल विकास कल्याण मंत्री भानु बेन बाबरिया भी पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले पर पहुंचीं।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: लॉरेन्स डैनियल क्रिश्चियन अपने पिता डैनियल क्रिश्चियन के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन से मणिनगर आए थे। वह लंदन वापस जा रहे थे, तभी विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उनका सीट नंबर 37 था।
---विज्ञापन---
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: मोदी सरकार ने अहमदाबाद विमान हादसे की जांच करने के आदेश NSG को भी दिए हैं। इसलिए आज सुबह NSG की एक टीम हादसास्थल पर पहुंची। सरकार ने हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज विमान हादसास्थल का जायजा लेने अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री पटेल और अन्य मत्रियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें हादसे की विस्तृत जानकारी दी। मंत्रियों ने उन्हें हादसे में हुए नुकसान के बारे में बताया।
---विज्ञापन---
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे पहले हादसास्थल पर जाएंगे। सिविल अस्पताल भी जाएंगे, जहां वे हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के परिजनों से मिलेंगे। सिविल अस्पताल से शाहिबाग सर्किट हाउस जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं, नीता और पूरा रिलायंस परिवार अहमदाबाद में हुई जनहानि से बेहद दुखी और व्यथित हैं। विमान हादसे से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। रिलायंस रिलीफ ऑपरेशंस में पूरी तरह से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हरसंभव तरीके से लोगों और सरकार को मदद करने के लिए तैयार हैं।
---विज्ञापन---
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: PM मोदी को DGCA के विमान हादसे की जांच की प्राथमिक रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें ATC की जांच रिपोर्ट भी शामिल है। इसमें पायलट ने आखिरी संपर्क के दौरान क्या कहा, उन शब्दों का जिक्र है। पूर्ण जांच की रिपोर्ट आने में वक्त लगेगा। भारत-अमेरिका मिलकर जांच कर रहे हैं।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: विमान हादसे के बाद Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के मुताबिक औपचारिक जांच शुरू कर दी है। विमानन सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए सरकार इस मामले में AAIB की जांच के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित कर रही है। अमेरिका की National Transportation Safety Board (NTSB) के नेतृत्व में जांचकर्ताओं की एक टीम भारत आएगी और अहमदाबाद में एयर इंडिया के Boeing 787 विमान की दुर्घटना की जांच में AAIB की सहायता करेगी।
---विज्ञापन---
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात आएंगे। वे अहमदाबाद में विमान हादसास्थल पर जाएंगे। अस्पताल जाकर हादसाग्रस्त लोगों से मुलाकात करेंगे। वे मुख्यमंत्री से मिलकर हादसे की जांच और बचाव अभियान का जायजा भी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री गुजरात सरकार को आवश्यक निर्देश भी देंगे।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: अमेरिका के परिवहन सचिव सीन डफी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया। भारत में हुए विमान हादसे से हम बहुत दुखी हैं। दुर्घटना की जांच में भारत की सहायता के लिए राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ काम कर रहे हैं। संघीय उड्डयन प्रशासन के जांचकर्ता दुर्घटना स्थल पर तैनात हैं। हम उड़ान भरने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक डेटा प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त संसाधन भेजने के लिए तैयार हैं। FAA ने जांच के हिस्से के रूप में किसी भी आवश्यक जानकारी की समीक्षा करने के लिए बोइंग और जीई को पहले ही शामिल कर लिया है। एनटीएसबी विमान हादसे की जांच कर रहा है। इसलिए हम किसी भी सुरक्षा अनुशंसा को लागू करने में संकोच नहीं करेंगे। हम तथ्यों का पालन करेंगे और सुरक्षा को सबसे पहले रखेंगे।
---विज्ञापन---