Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में सोमवार रात सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में मृतक की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
डायल 112 पर मिली सूचना
पुलिस ने बताया कि सोमवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि आईसीडी दादरी के पास झाड़ियों में किसी युवक का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की.
साक्ष्य किए गए एकत्र
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए. मृतक की उम्र लगभग 33 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक मृतक की गर्दन पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है और शव को झाड़ियों में फेंका गया है.
शिनाख्त के प्रयास जारी
थाना प्रभारी सूरजपुर विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं. घटना की गुत्थी सुलझाने और इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
3 mins agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
2 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
4 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
5 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
6 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
7 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines