हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा के युवक का लुधियाना में अपहरण, जानें क्या है मामला ?

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बा के तुलसी नगर निवासी सुरेश चंद शर्मा के बेटे संजय का लुधियाना में अपहरण होने का मामला सामने आया है. संजय कुछ दिन पहले नौकरी से संबंधित अपने दोस्त गौरव से मिलने लुधियाना गया था.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बा के तुलसी नगर निवासी सुरेश चंद शर्मा के बेटे संजय का लुधियाना में अपहरण होने का मामला सामने आया है. संजय कुछ दिन पहले नौकरी से संबंधित अपने दोस्त गौरव से मिलने लुधियाना गया था. आरोप है कि वहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे उसके दोस्त के कमरे से अगवा कर लिया और बंधक बना लिया.

गौरव को बुलाया अपने पास

परिजन ने बताया कि आरोपियों ने फोन पर उनसे संपर्क किया और कहा कि जब तक संजय का दोस्त गौरव उनके पास नहीं आएगा, तब तक संजय को नहीं छोड़ा जाएगा. आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि यदि 2 दिन के भीतर गौरव नहीं पहुंचे तो संजय के साथ अनहोनी हो सकती है. आरोपियों ने फोन पर संजय से परिजनों की भी बात कराई.

स्थानीय पुलिस से की शिकायत

परिवार ने शुक्रवार को दनकौर कोतवाली में शिकायत की है. यहां की पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क करने की बात कही है. दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला लुधियाना का है और कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी. उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन

खतरे में जिंदगी

परिवार का कहना है कि संजय की जिंदगी खतरे में है और समय पर कार्रवाई न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है. परिजन अब भी अपने बेटे की सुरक्षा के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी में 20वीं मंजिल से कूदा युवक, मौके पर मौत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola