के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान बीजेपी में एक बार फिर से बड़ी गुटबाजी देखने को मिली है। दरअसल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए पद यात्रा पर गए। करीब 12 किलोमीटर की पदयात्रा की, लेकिन इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष होने के बावजूद भी बीजेपी का एक भी बड़ा नेता उनके साथ नहीं था।
किसी को नहीं दी सूचना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जोधपुर एयरपोर्ट से विदा करने के बाद कुछ देर रुके और उसके बाद सीधे पोकरण के लिए रवाना हो गए और पोकरण में जाज्वला माता के दर्शन करने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने किसी को सूचना नहीं दी। अकेले ही भरी दोपहर में माथे पर गमछा बांध कर चल पड़े।
पोकरण से भाजपा के प्रत्याशी रहे तारातरा मठ के महंत प्रताप पुरी और पूर्व विधायक शैतान सिंह समेत कुछ लोग उनके काफिले में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने पोकरण से रामदेवरा करीब 12 किलोमीटर की। 3 घंटे में पैदल यात्रा कर 4 बजे रामदेवरा पहुंच कर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर प्रदेश और भाजपा परिवार के खुशहाली की मनोकामना की।
पार्टी के नेताओं का जब साथ नहीं मिला तो इस यात्रा को पूरी करने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक ट्वीट भी किया और लिखा कि सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो…
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
4 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
4 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
4 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
9 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
9 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines