---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

‘मछली खाने से औरतें और भी चिकनी हो जाती हैं’, ऐश्वर्या राय से तुलना कर एकनाथ के मंत्री ने दिया विवादित बयान

Maharashtra News: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मछली खाने की वजह से ऐश्वर्या की आंखे खूबसूरत दिखती हैं। उन्होंने कहा कि मछली खाने से औरतों की चमड़ी चिकनी हो जाती है और महिलाएं चिकनी दिखने लगती हैं। आदिवासी […]

---विज्ञापन---

Maharashtra News: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मछली खाने की वजह से ऐश्वर्या की आंखे खूबसूरत दिखती हैं। उन्होंने कहा कि मछली खाने से औरतों की चमड़ी चिकनी हो जाती है और महिलाएं चिकनी दिखने लगती हैं।

आदिवासी मंत्री धुले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्या आपने ऐश्वर्या राय को देखा है? वह समुद्र किनारे रहती है। वह बेंगलुरु में समुद्र तट पर रहती है। वह रोज मछली खाती थी। क्या आप लोगों ने उसकी आंखें देखीं? आपकी आंखें भी मछली खाने के बाद उनकी तरह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ये है मछली खाने के फायदे।

---विज्ञापन---

मछली खाने से 2 फायदे होते हैं

मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मछली खाने से महिलाएं चिकनी नजर आने लगती है। इसके 2 फायदे हैं। पहला उनका शरीर चिकना दिखने लगता है और दूसरा उनकी आंखें आकर्षक लगने लगती है। उन्होंने कहा कि मछली में एक प्रकार का तेल होता है। तेल आंखों पर असर करता है। इससे शरीर की चमड़ी अच्छी दिखने लगती है।

एक नजर में विजयकुमार गवित

बता दें कि विजयकुमार गवित पहले एनसीपी में थे। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी सरकार में उन्होंने कई पद संभाले। एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए। फिलहाल वे आदिवासी विकास मंत्रालय के मंत्री हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 21, 2023 01:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola