ऑटो में ले जा रहा था 1 करोड़ रुपये, दिल्ली के दरियागंज में बदमाशों ने रोका; फिर बंदूक की नोक पर लूटा

दिल्ली के दरीयागंज इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक व्यक्ति से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी लूट ली. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है.

DELHI CASE.jpg (1)

दिल्ली के दरियागंज इलाके में ऑटो-रिक्शा से जा रहे एक व्यक्ति से बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम दिया है. (फोटो- AI)

दिल्ली के दरियागंज इलाके में ऑटो-रिक्शा से जा रहे एक व्यक्ति से बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने ऑटो से जा रहे व्यक्ति को रोका और फिर बंदूक की नोच पर 1 करोड़ रुपये नकद लूट लिए. बाइक सवार हमलावर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए. फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 1 करोड़ रुपये लेकर जा रहा था. इसी दौरान दरीयागंज इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने उसे निशाना बनाया. आरोपियों ने कथित तौर पर बंदूक दिखाकर उसे डराया और नकदी अपने कब्जे में ले ली. अचानक हुई इस वारदात से पीड़ित के साथ-साथ आस-पास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए.

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घटनाक्रम का पता लगाने और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

तिमारपुर में घर से 2.5 करोड़ रुपये के हीरे-गहने चोरी

वहीं, एक दूसरी घटना में दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक व्यवसायी के घर से लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, सोने और हीरे के गहने चोरी हो गए. उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था. घर की चाबियां रखने वाले दो घरेलू सहायकों पर मुख्य संदिग्ध होने का शक है और वे फरार हैं.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, व्यवसायी अनुज गुप्ता तिमारपुर में मॉल रोड पर रिवेरा अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहते हैं और उनके छोटे भाई अंशुल फ्लैट के दूसरे हिस्से में रहते हैं. अनुज 2 सितंबर को अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे. चोरी का पता रविवार सुबह चला जब उनके भतीजे उज्ज्वल पहली मंजिल पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ मिला, अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा हुआ था.

पुलिस ने बताया कि अंशुल शनिवार को अपनी दुकान पर गए थे और रात करीब 10 बजे लौटे थे, लेकिन उस समय चोरी का पता नहीं चला. बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तिमारपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

विज्ञापन

पुलिस ने अपार्टमेंट और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दिए. अनिल और विक्की नाम के घरेलू सहायकों के बारे में बताया जा रहा है कि वे 5 सितंबर को फ्लैट में घुसे थे और घटना के बाद से फरार हैं. पुलिस को शक है कि उन दोनों को घर में रखे कैश और कीमती सामान के बारे में पता हो सकता है. मामले में दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

चोरी की जानकारी मिलने के बाद, अनुज ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली लौटा और पुलिस को चोरी हुए कैश और कीमती सामान की लिस्ट दी. चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है. संदिग्धों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ