---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

यमुना में अमोनिया पर जल बोर्ड का आया जवाब, केजरीवाल के दावों पर कही ये बात

Delhi Jal Board: फिलहाल वजीराबाद में यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा करीब 6.5 पीपीएम है। जिससे वजीराबाद और चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों में उत्पादन लगभग 15 से 20 फीसदी कम हो रहा है।

---विज्ञापन---

Delhi Yamuna Ammonia level: हरियाणा द्वारा यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ाने संबंधी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के दावों पर दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ शिल्पा शिंदे ने अपनी सफाई दी है। दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर बयानों पर आपत्ति जताई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने लिखा- अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी के बारे में जो दावा किया है वो तथ्यात्मक रूप से गलत है। ऐसे दावों से लोगों में भय पैदा हो सकता है, जो सही नहीं है। इसके अलावा पूर्व सीएम की बयानबाजी से यमुना से लगते राज्यों के साथ विभाग के संबंधों पर बुरा असर पड़ता है।

---विज्ञापन---

27 जनवरी को यमुना में अमोनिया का स्तर 7.2 mg/लीटर पहुंच गया था

इसके साथ ही जल बोर्ड सीईओ ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि यमुना के पानी मे जनवरी की शुरुआत में अमोनिया का स्तर 7.80 mg/लीटर चला गया था जो बाद में कम हो गया। अपनी चिट्ठी में आगे सीईओ ने लिखा कि बीते 10 दिनों से अब फिर से यमुना में अमोनिया का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार 27 जनवरी को यमुना में अमोनिया का स्तर 7.2 mg/लीटर पहुंच गया है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

---विज्ञापन---

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने लगाए थे ये आरोप

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है ता कि लोग मरें और इसका दोष AAP पर जाए। उन्होंने कहा था कि दिल्ली जल बोर्ड की सतर्कता के कारण कथित जहरीला पानी पीने के पानी में मिलने से बच गया। अब दिल्ली जल बोर्ड की ओर से केजरीवाल के दावे को गलत करार दिया है, जिससे इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बता दें फिलहाल वजीराबाद में यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा करीब 6.5 पीपीएम है। जिससे वजीराबाद और चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों में उत्पादन लगभग 15 से 20 फीसदी कम हो रहा है। जिससे दिल्ली के कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत है।

First published on: Jan 27, 2025 11:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola