AISA students end fast Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन छात्रों नेहा, मनीष और आमीन ने आज 23 दिनों बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. नागरिक समाज के दिग्गजों और राजनीतिक नेताओं के विशेष अनुरोध के बाद गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया. इसके बाद अब सबकी नजरें जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर टिकी हैं, जिन्होंने सफदरजंग अस्पताल से संदेश दिया है कि यदि सरकार हालिया पेपर लीक और शिक्षा विफलताओं पर जवाबदेही तय करने का संसद में आश्वासन देती है तो वे भी अपना अनशन समाप्त कर देंगे.
23 दिन, 12% वजन घटा, क्यों तोड़ा छात्रों ने अनशन?
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और आइसा (AISA) के बैनर तले छात्र पिछले तीन हफ्तों से ज्यादा समय से डटे हुए थे. 23 दिनों तक केवल नमक और पानी पर टिके रहने के कारण इन तीनों छात्रों का वजन 12 प्रतिशत से अधिक घट गया था और उनका ब्लड शुगर खतरनाक स्तर तक नीचे आ गया था. आयोजकों ने स्पष्ट किया कि अनशन समाप्त करने का मतलब आंदोलन वापस लेना नहीं है, बल्कि आंदोलन की रणनीति में बदलाव करते हुए विरोध दर्ज कराने की नई रणनीति तैयार की गई है. अब 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च के बाद देश के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
क्या सोनम वांगचुक भी तोड़ेंगे अनशन?
21वें दिन पुलिस द्वारा जबरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद वांगचुक की सेहत स्थिर बनी हुई है, हालांकि उनके ब्लड पैरामीटर्स में उतार-चढ़ाव जारी है. वांगचुक ने स्पष्ट कहा है कि वे आंदोलन को जिद का विषय नहीं बनाना चाहते. यदि पक्ष और विपक्ष के सांसद अस्पताल या संसद परिसर में उनसे मिलकर मानसून सत्र में ‘शिक्षा में जवाबदेही’ का मुद्दा उठाने का भरोसा देते हैं, तो वे तुरंत अनशन खत्म कर देंगे.
संबंधित खबरें
सुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
16 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
17 hrs agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
22 hrs agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
1 day agoसौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और साहिब सिंह पर FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप
1 day agoLiquor Price Hike In Delhi: त्योहारों से पहले दिल्ली वालों को झटका! अक्टूबर से महंगी हो सकती है शराब, बढ़ेगी एक्साइज ड्यूटी
1 day agoनोएडा से कुछ मिनटों में ही पहुंच जाएंगे AIIMS, अमित शाह आज करेंगे बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन
2 days agoथप्पड़ कांड: आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, काम में बाधा डालने का आरोप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines