Video: श्रद्धा हत्याकांड को लेकर दिल्ली के छतरपुर इलाके में चल रही एक महापंचायत के दौरान मंच पर अचानक मारपीट हो गई। मंच पर पहुंची महिला ने एक शख्स पर चप्पलें बरसानी शुरू कर दीं। बताया गया है कि श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के लिए हिंदू एकता मंच की ओर से इस महापंचायत का आयोजन किया गया था।
छतरपुर में ही हो रही थी महापंचायत
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली के छतरपुर इलाके में हिंदू एकता मंच की ओर से एक महापंचायत का आयोजन किया गया था। बता दें कि इसी छतरपुर इलाके में श्रद्धा की हत्या की गई थी। महापंचायत को बेटी बचाओ फाउंडेशन की ओर से भी समर्थन दिया गया था। वक्ता मंच पर खड़े होकर अपने विचार रख रहे थे। इसी दौरान अचानक मंच पर मारपीट हो गई।
मंच पर दिया धक्का तो भड़की महिला!
बताया गया है कि इसी दौरान एक महिला अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए मंच पर पहुंची थी। जैसे ही महिला ने माइक पकड़ा तो मंच पर पहले से खड़े एक शख्स ने उससे माइक छीनते हुए धक्का दे दिया। इस पर महिला का पारा चढ़ गया। महिला ने अपनी चप्पल उतार पर उस शख्स की पिटाई करना शुरू कर दिया। घटनाक्रम देख मंच और लोगों में हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वहां मौजूद अन्य लोगों ने जैसे-तैसे महिला को शांत कराया। मंच के सामने खड़े लोगों ने इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से भी इस घटना का वीडियो जारी किया गया है। इसमें महिला चप्पलों से शख्स की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है।
आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े
बता दें कि दिल्ली के छतरपुर इलाके में 18 मई को आफताब नाम के एक युवक ने अपनी लिवइन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे और एक-एक करके हर रोज उन टुकड़ों को दिल्ली के जंगलों में फेंक रहा था। पुलिस ने आरोपी आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
11 mins agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
39 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
1 hr agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
17 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
19 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines