आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीदी दिवस के मौके पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर निशाना साधा। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के मन में जो भी सपने थे, उनमें से एक भी आज पूरा नहीं हो रहा है। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह ने जेल से जो पत्र लिखे थे, उनमें अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बहुत कुछ था। इसके बाद भी अंग्रेज उन्हें भगत सिंह के साथियों को भेजते थे। केजरीवाल ने कहा कि वे जब जेल में थे तो मैंने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) को पत्र लिखा था।
यह भी पढ़ें:इजराइल-अमेरिका का अरब के 3 देशों पर हमला, होदेइदाह एयरपोर्ट को उड़ाया; जानें कहां-कहां मचाई तबाही?
पत्र में उनको कहा था कि मैं जेल में हूं, इसलिए आतिशी को झंडा फहराने की इजाजत दी जाए। इसमें कुछ भी गलत नहीं था। अपना पत्र उन्होंने जेल अधीक्षक को दिया था, लेकिन यह लेटर एलजी तक नहीं पहुंचा। इसके बाद मुझे कारण बताओ नोटिस मिला कि मेरी हिम्मत कैसे हुई ऐसा लेटर लिखने की? भगत सिंह को कोई भी पत्र लिखने की आजादी थी, लेकिन मैं दो लाइन भी नहीं लिख सकता था। आप (भाजपा) अंग्रेजों से भी बदतर हैं।
बीजेपी ने तस्वीरें हटाईं
केजरीवाल के अनुसार दिल्ली के सीएम के तौर पर वे हर 15 अगस्त को झंडा फहराते थे। जेल जाने के बाद उनको चिंता हुई थी कि अब झंडा कौन फहराएगा? इसको लेकर ही मंत्री आतिशी के लिए एलजी को चिट्ठी लिखी थी। पत्र मिलने के बाद मुझसे ये भी कहा गया कि जेल में आपको जो सुविधाएं मिल रही हैं, उनको बंद कर दिया जाएगा। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 2 दिन के अंदर सबसे पहला काम बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने का किया। इससे उनको तकलीफ हुई।
शहीदों के सपने अधूरे
केजरीवाल ने कहा कि ऐसा होगा, उनको पता था। 100 साल पहले ही क्रांतिकारियों ने कह दिया था कि देश में ऐसा होगा। उन्होंने देश की आजादी के लिए अत्याचार सहे और अपनी जान तक दे दी। आज उनका कोई सपना भी पूरा नहीं हो पा रहा है। उल्टी दिशा में गंगा बहनी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:साहिल और मुस्कान का रिमांड लेगी पुलिस, सौरभ मर्डर मामले में अब तक क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
16 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
18 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines