---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

तिहाड़ से बाहर आए संजय सिंह पहुंचे सीएम आवास, सुनीता केजरीवाल के छूए पैर, देखें Video

Sanjay Singh Tihar Jail Bail Latest Update : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 6 महीने जेल के अंदर रहे संजय सिंह को जमानत मिल गई है। वे जेल से बाहर आ गए हैं। वे सीधे सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे और सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

---खबर नीचे जारी है---

Sanjay Singh Tihar Jail Bail Latest Update : आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार की रात को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। जेल के बाहर मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनकी पत्नी ने 2 लाख रुपये का जमानत बॉन्ड भरा था। तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सबसे पहले संजय सिंह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे, जहां उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने सुनीता केजरीवाल के पैर छूए।

---खबर नीचे जारी है---

ये जश्न का नहीं संघर्ष का समय है : संजय सिंह

---खबर नीचे जारी है---

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जश्न का नहीं, बल्कि संघर्ष का समय है। जेल के ताले टूटेंगे, सारे नेता छूटेंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता तिहाड़ जेल के बाहर एकत्रित हैं। उन्होंने संजय सिंह का वेलकम किया।

मुझे विश्वास है कि एक दिन सारे नेता बाहर आएंगे : AAP नेता

---खबर नीचे जारी है---

जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आते ही आप सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जश्न मनाने का वक्त अभी नहीं आया है, संघर्ष का समय है। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को सलाखों के पीछे रखा गया है। मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे।

संजय सिंह की रिहाई पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज

---खबर नीचे जारी है---

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संजय सिंह अभी जेल से बाहर आए हैं और हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने (संजय सिंह) कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष करने का समय है। हमारे तीन टॉप लीडर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन अभी भी जेल में हैं। जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, हम जश्न नहीं मनाएंगे, हम संघर्ष करते रहेंगे।

बेटी की रिहाई खास क्षण है : पिता दिनेश सिंह

---खबर नीचे जारी है---

छह महीने के बाद बेटे के जेल से बाहर आने पर संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा कि मैं, मेरा परिवार, पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी इसे खास क्षण के रूप में देखते हैं। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और संजय सिंह के समर्थकों ने दिनेश सिंह पर फूलों की वर्षा की।

First published on: Apr 03, 2024 07:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola