---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Sanjay Singh को 5 शर्तों पर जमानत मिली, जानें कोर्ट ने AAP नेता को क्या सख्त हिदायतें दीं?

Sanjay Singh Bail Update: संजय सिंह को शर्ताें के साथ जमानत मिल गई है। वे मनी लॉन्डरिंग केस में आरोपी हैं और 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे। हाल ही में उन्होंने बतौर राज्यसभा सांसद शपथ ली थी और अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है। जानिए किन शर्तों के साथ संजय सिंह जेल से बाहर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Sanjay Singh Bail Conditions Update: मनी लॉन्डरिंग केस में आरोपी AAP नेता संजय सिंह को आज जमानत पर बाहर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सशर्त जमानत मिली है। उनकी पत्नी अनीता सिंह जमानत संबंधी औपचारिकताएं निभाने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली पहुंची हैं। वहीं उनका बेटा और मां संजय सिंह के पास अस्पताल में हैं, क्योंकि बीते दिन तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीते दिन ही सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत देने का फैसला सुनाया। ED ने इस फैसले का विरोध नहीं किया। संजय सिंह  को ED ने 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। ऐसे में करीब 6 महीने बाद वे जेल से बाहर आ रहे हैं। उनके बेल ऑर्डर ट्रायल कोर्ट पहुंच गए हैं, जिसमें शर्तों का जिक्र भी है। संजय सिंह हाल ही में ‘आप’ के राज्यसभा सांसद भी बने हैं। आइए जानते हैं कि संजय सिंह को किन शर्तों पर जमानत मिल रही है?

---विज्ञापन---

 

इन शर्तों पर मिली संजय सिंह को जमानत

  • जमानत अवधि के दौरान देश से बाहर नहीं जा पाएंगे। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा।
  • अपना मोबाइल नंबर पुलिस को देना होगा। जब भी जांच के लिए बुलाया जाए, उपलब्ध रहना होगा।
  • हिदायत मिली है कि वे मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ करने का ख्याल तक दिमाग में न लाएं।
  • दिल्ली शराब घोटाले के बारे में बात नहीं करेंगे, न ही किसी तरह टिप्पणी या बयानबाजी करेंगे।
  • दिल्ली-NCR छोड़कर नहीं जाएंगे। अगर वे ऐसा करते हैं तो उन्हें अपना शेड्यूल बताना होगा। लोकेशन शेयर करनी होगी।

 

---विज्ञापन---

लिवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे संजय सिंह

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय सिंह को 2 लाख के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है। इसमें एक लाख का पर्सनल बॉन्ड है और एक लाख रुपये श्योरिटी के हैं। सूत्रों के मुताबिक, संजय सिंह सीधे ILBS अस्पताल से रिहाई मिल सकती है, लेकिन वे अपना सामान लेने तिहाड़ जेल भी जा सकते हैं। संजय सिंह को लिवर सिरोसिस की बीमारी है। वे कुछ दिन से तकलीफ में थे तो उन्हें स्क्रीनिंग के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टेस्ट चल रहे हैं, अगर कुछ गंभीर नहीं हुआ तो उन्हें आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, रिहा होने के बाद संजय सिंह मंदिर में भगवान के दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान उनकी पत्नी, मां और बेटा भी साथ होंगे। बताया जा रहा है कि संजय सिंह आज अस्पताल में अपनी मां और बेटे को देखकर भावुक हो गए थे।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2024 11:46 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola