हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सांसद राधव चड्ढा ने बीजेपी को घेरा, कहा- 'केवल अरविंद केजरीवाल ही पीएम मोदी को चुनावी रण में हरा सकते हैं'

विज्ञापन
फाइल फोटो

नई दिल्ली: आप सांसद राघव चड्ढा के मुताबिक पूरा देश यह मानता और कहता है कि देश में केवल अरविंद केजरीवाल ही हैं, जो पीएम मोदी को चुनावी रण में हरा सकते हैं। इसलिए पीएम मोदी राहुल गांधी से नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल चुनावी रण में उनकी आंख में आंख मिलकर उन्हें हराते हैं।

जैसे-जैसे अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ेगी, वैसे-वैसे ये सीबीआई-ईडी के जरिए ‘‘आप’’ नेताओं के ऊपर हमले करते रहेंगे। जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया, तब मीसा के तहत लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई-ईडी भी वहीं काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल से जलते भी हैं। क्योंकि उनकी कैबिनेट में मनीष सिसोदिया जैसा काम करने वाला कोई नहीं हैं। मनीष सिसोदिया पर लगाए गए सारे आरोप मनगढ़ंत हैं। भाजपा का मकसद केवल अरविंद केजरीवाल को ख़त्म करना है। मनीष सिसोदिया का जुर्म सिर्फ इतना है कि उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों के भविष्य बदलने का काम किया है। आम आदमी पार्टी आंदोलन के गर्भ से निकली पार्टी है। हम इनसे नहीं डरते हैं।

विज्ञापन

सत्ता के नशे में चूर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए बहुत से लोगों को कुर्बानी देनी पड़ सकती है- राघव चड्ढा

‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों और उनके पैरेंट्स से अपील करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया के जेल जाने पर अफसोस नहीं, गर्व करना। यह अफसोस करने वाली बात नहीं, बल्कि गर्व करने वाली बात है। क्योंकि जब-जब जुल्मी जुल्म करता है, तब-तब उस जुल्म से लोहा लेने के लिए बहुत सारे क्रांतिकारियों को इंकलाब का नारा बुलंद करते हुए जेल जाना पड़ता है। अंग्रेजों से मुक्त कराकर भारत को आजाद कराने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। वे महीनों-सालों तक जेल में रहे। वैसे ही आज ये काले अंग्रेज सत्ता पर काबित हैं।

विज्ञापन

कोई घोटाला नहीं हुआ है, इसीलिए एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला- राघव चड्ढा

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भाजपा से पूछा कि लगातार भाजपा आरोप लगाती आई है कि मनीष सिसोदिया ने 10 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। क्या भाजपा को यह पता है कि 10 हजार करोड़ रुपए में कितने जीरो लगते हैं। 10 हजार करोड़ रुपए कहां गए? ईडी-सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर, पैतृक गांव, बैंक लॉकर और उनके दोस्तों-रिश्तेदारों के सारे ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन एक नया पैसा नहीं मिला। क्योंकि यह सारे आरोप पूरी तरह फर्जी और बनावटी हैं।

विज्ञापन

भाजपा कुछ भी करके अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। इसके लिए भाजपा अरविंद केजरीवाल के लोगों को एक-एक करके जेल में डालना चाहती है। कोई घोटाला नहीं हुआ है, यह सिर्फ भाजपा के मन का घोटाला है। यह सिर्फ भाजपा के लोगों के मन की बीमारी है, जिसके चलते वो मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने जा रहे हैं। भाजपा की एजेंसियों को आज तक मनीष सिसोदिया के खिलाफ रत्ती भर भी सबूत नहीं मिला है। क्योंकि कोई घोटाला ही नहीं हुआ है।

अरविंद केजरीवाल और ‘‘आप’’ के नेता भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के सपने में भूत बनकर आते हैं- राघव चड्ढा

विज्ञापन

उन्होंने भाजपा से पूछा कि इस दुनिया का ऐसा कौन सा घोटालेबाज, रिश्वतखोर और भ्रष्टाचारी है, जो 10 हजार करोड़ रुपए कमाता है लेकिन वो स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ में किताबें-पेंसिल पकड़ाता है। इस दुनिया का ऐसा कौन सा भ्रष्टाचारी है, जो सुबह उठकर छह बजे घर से निकल कर पूरे दिन एक-एक स्कूल में जाकर वहां की व्यवस्था बेहतर करने के लिए मेहनत करता है। भ्रष्टाचारी तो अय्याशी करते हैं।

भाजपा का मकसद बहुत साफ है कि अरविंद केजरीवाल को खत्म करो और उनके आसपास रहने वाले एक-एक व्यक्ति को पकड़कर जेल में डालो। यह इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि पीएम मोदी और भाजपा किसी से डरते हैं, तो वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल हैं। भाजपा सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही डरती है। आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और हम सब लोग भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के सपने में भूत बनकर आते हैं और ये डरकर उठ जाते हैं।

विज्ञापन

भाजपा अच्छी तरह जानती है कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही हैं, जो चुनावी रण में लोहा लेकर भाजपा को हराते हैं। प्रधानमंत्री राहुल गांधी और कांग्रेस से नहीं डरते हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से अवश्य डरते हैं। हम भी आंदोलन से निकली हुई पार्टी हैं। दिल्ली और देश के इन्हीं गलियारों में इंकलाब नारे की गूंज उठी थी और उस आंदोलन के गर्व से आम आदमी पार्टी पैदा हुई है। आम आदमी पार्टी मोदी सरकार की सीबीआई-ईडी और जेल से डरने वाली नहीं है।

1977 में जैसे सत्ता के नशे में चूर एक पार्टी को देश के लोगों ने सिंहासन से उठाकर फेंक दिया, वैसे ही भाजपा का 2024 में होगा- राघव चड्ढा

विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि मनीष सिसोदिया सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री के नाम से जाने जाते हैं। देश के लोगों को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का नाम नहीं मालूम होगा। लेकिन दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का नाम सबको पता है। यही मनीष सिसोदिया की असली कमाई है। 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। तब मेंटिनेंस ऑफ इंटरनल सिक्युरिटी एक्ट (मीसा) लाया था और इसके अंतर्गत विपक्ष समेत लोगों को पकड़कर जेल में डाल दिया गया था।

आज सीबीआई-ईडी और इनकम टैक्स भी वहीं काम कर रहे हैं। यह कहने में मुझे कोई गुरेज नहीं है कि यह सीबीआई-ईडी और इनकम टैक्स आज के दौर का मीसा कानून बन चुका है। 70 के दशक में मीसा का इस्तेमाल कर नेताओं को जेल में डाला जाता था, आज सीबीआई-ईडी और इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। लेकिन 1977 में जैसे सत्ता के नशे में चूर एक पार्टी को देश के लोगों ने सिंहासन से उठाकर फेंक दिया, वैसे ही 2024 में भी होगा। ऐसा एहसास होने लगा है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल से इर्ष्या करते हैं। क्योंकि मोदी सरकार की कैबिनेट में मनीष सिसोदिया जैसा काबिल और समर्पित एक भी मंत्री नहीं है। जो उनकी देश की सेवा में जुटा हो। मोदी सरकार के तमाम मंत्रियों के कामकाज को जमा भी कर लिया जाए, तब भी वे मनीष सिसोदिया के कामकाज का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में मनीष सिसोदिया वो हीरा हैं, जिन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी है। मनीष सिसोदिया हम सभी के साथी हैं, उनके जेल जाने से हमें दुख तो होगा ही, लेकिन हमसे सबसे ज्यादा दुख दिल्ली के 18 लाख बच्चों और उनके माता-पिता को होगा। उन बच्चों और उनके माता-पिता की आंखें जरूर नम होंगी। मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि आप पढ़ाई करते रहना, पूरी सिद्दत से अपना होमवर्क करना और स्कूल जाना। मनीष अंकल जेल से भी आपकी सारी खबर लेंगे। अगर उन्हें लगा कि बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है, पढ़ने से कतरा रहे हैं या माता-पिता की बात नहीं मान रहे हैं, होमवर्क नहीं कर रहे हैं, तो मनीष अंकल को बहुत बुरा लगेगा। मनीष अंकल के बताए रास्ते पर चलकर अपने देश और अपने माता-पिता का नाम अवश्य रौशन करना।

अगर मनीष सिसोदिया को जेल में डाला जाता है, तो देश में हजारों मनीष सिसोदिया खड़े हो जाएंगे और बड़ी क्रांति खड़ी हो जाएगी- राघव चड्ढा

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के लाखों बच्चों के हाथ में कलम -किताब देने का काम किया है। भाजपा आज उसी मनीष सिसोदिया के हाथों में हथकड़ी लगाने जा रही है। इसके लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा को राजनीति की लड़ाई चुनावी मैदान में लड़नी चाहिए। सरकारी एजेंसियों का सहारा लेकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वदी पर हमला करने वाले लोग कायर होते हैं। मोदी सरकार कितने मनीष सिसोदिया को जेल में डालेगी। एक मनीष सिसोदिया को जेल में डालेंगे, तो 10 मनीष सिसोदिया पैदा हो जाएंगे। आज देश में मनीष सिसोदिया किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, बल्कि एक संस्था का नाम है। जिसने शिक्षा जगह में क्रांति लाकर देश के लाखों को सुनहरा भविष्य देने और मजबूत भारत बनाने की नींव रखी है। अगर मनीष सिसोदिया को जेल में डाल भी दिया जाता है, तो इस देश में हजारों मनीष सिसोदिया खड़े हो जाएंगे और देश में एक बहुत बड़ी क्रांति खड़ी हो जाएगी।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक आज पूरा देश यह मानता है कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी रण में पटकनी दे सकते हैं। इसलिए भाजपा, अरविंद केजरीवाल को खत्म करने और आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के लिए ‘‘आप’’ के एक-एक नेताओं पर फर्जी मुकदमें कर उनको जेल में डालने का काम कर रही है। आने वाले समय में ‘‘आप’’ के और नेताओं पर भी मुकदमें हो सकते हैं, लेकिन हम हिम्मत नहीं हारेंगे और लड़ते रहेंगे।

जैसे-जैसे अरविंद केजरीवाल का जन समर्थन और लोकप्रियता देश में बढ़ती जाएगी, देश में अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल की चर्चा होगी, वैसे-वैसे आम आदमी पाटी के लोगों पर सीबीआई के मुकदमें होते रहेंगे। आम आदमी इन सभी साजिशों, फर्जी मुकदमों और बेबुनियाद गिरफ्तारी का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम संघर्ष करते आए हैं। आगे और भी मजबूती से संघर्ष करेंगे। देशवासियों से मेरा संदेश है कि मनीष सिसोदिया के जेल जाने पर अफसोस मत करना, बल्कि गर्व करना। मनीष सिसोदिया ने सिर्फ एक जुर्म किया है कि उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों के भविष्य बदलने का काम किया। भाजपा दिल्ली के 18 लाख बच्चों के हाथ में कलम-किताब पकड़ाने की सजा मनीष सिसोदिया को दे रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola