Gopal Rai claims rise in stubble burning in these two states: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को दावा किया है कि पंजाब को छोड़कर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की ज्यादा घटनाएं हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और अन्य राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से मुलाकात के बाद गोपाल राय ने कहा कि पिछले साल इसी तरह की बैठक अगस्त में हुई थी, जिससे हमें रणनीति बनाने के लिए अधिक समय मिला।
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इस साल की बैठक अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हुई। अगर यह तीन महीने पहले आयोजित की गई होती, तो हम प्रदूषण की समस्या से अधिक प्रभावी ढंग से निपट सकते थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और उत्तर भारत में वायु प्रदूषण के लिए अगले 15 दिन काफी महत्वपूर्ण हैं।
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया हमला
पंजाब में पराली जलाने के केवल 1500 मामले
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2022 में लगभग 5000 मामलों की तुलना में इस वर्ष पंजाब में केवल 1500 मामले सामने आए हैं। बता दें दिल्ली में प्रदूषण पर ड्रोन से निगरानी की जार ही है, यहां सबसे अधिक प्रदूषित 13 हॉटस्पॉट पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
दिवाली के बाद दिल्ली में इसलिए बढ़ेगा प्रदूषण
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे क्षेत्रीय वायु गुणवत्ता के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद उत्तर-पश्चिम से आने वाली मौसमी हवाएं प्रदूषकों को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में लेकर आ सकती हैं, जिससे एनसीआर में प्रदूषण का संकट और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Traffic Advisory: अलर्ट! 3 दिन दिल्ली में बंद रहेंगी सड़कें, ये एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
संबंधित खबरें
CEC के खिलाफ प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, 150 से ज्यादा लोग हिरासत में; मुस्तैद की गई सुरक्षा
38 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
6 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
22 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines