---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया हमला

Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमला हुआ है। AAP ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे बीजेपी के गुंडे हैं।

---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है। ‘आप’ का आरोप है कि दिल्ली में विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला किया। AAP का आरोप है कि भाजपा के गुंडे अरविंद केजरीवाल के पास तक पहुंचे। पुलिस ने भी भाजपा के गुंडों को नहीं रोका।

अगर केजरीवाल को कुछ होता है तो बीजेपी जिम्मेदार 

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र-झारखंड में किसके लिए प्रचार करेंगे? संभावित दलों के नाम आए सामने

सौरभ भारद्वाज ने जारी किया वीडियो 

सौरभ भारद्वाज ने वीडियो में कहा- आज अरविंद केजरीवाल विकासपुरी के अंदर पदयात्रा कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से जब-जब अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच जा रहे हैं, तब-तब उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। नौजवान, बुजुर्ग उन्हें पसंद कर रहे हैं। उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। ये सब बीजेपी को नहीं पच रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन थी नांगलोई की सोनिया? रोजाना ‘भूत’ से करती थी बात, उसी ने मारकर किया दफन

इंसुलिन तक को बंद करवा दिया गया 

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा- आज बीजेपी से जुड़े हुए लोगों ने हमला करने की कोशिश की है। इससे पहले भी उन पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई। जब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ में थे तो उनकी इंसुलिन को बंद करवाया गया। कोशिश की गई कि उनकी किडनी खराब हो जाएं। अब इस तरह का हमला कायराना है। हम ये बात साफ करना चाहते हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा होता है तो उसकी जिम्मेदार बीजेपी होगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। तिहाड़ से बाहर आने के बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को बनाया गया है।

---विज्ञापन---

मनीष सिसोदिया ने कहा- हम डरने वाले नहीं 

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा- अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं- आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यमुना में डुबकी के बाद बीमार हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अस्पताल में कराया इलाज

First published on: Oct 25, 2024 07:46 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola