Traffic Advisory: अलर्ट! 3 दिन दिल्ली में बंद रहेंगी सड़कें, ये एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से

Radha Swami Samagam Traffic Advisoty: राधा स्वामी ब्यास का सत्संग समागम होने जा रहा है, जो 3 दिन चलेगा। इसलिए दिल्ली पुलिस ने 3 दिन के ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों और सत्संगियों से ट्रैफिक एडवाइजारी पढ़कर की घर से निकलने की अपील की है।

Delhi Traffic Advisory

Delhi Traffic Advisory

विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory for 3 Days: दिल्ली के महरौली से सटे भाटी माइंस इलाके में 3 दिन राधा स्वामी सत्संग ब्यास समागम चलेगा। इसके चलते आज 26 अक्टूबर दिन शुक्रवार से 28 अक्टूबर दिन रविवार तक दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी। समागम में करीब 5 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। इसलिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एडवाइजरी में मेंशन की गई सड़कों पर जाने से बचें और एडवाइजरी पढ़कर ही घर से निकलें, ताकि ट्रैफिक जाम की परेशानी का सामना न करना पड़े। दिल्ली पुलिस ने प्रदेशवासियों और सत्संगियों से सहयोग करने की अपील की है।

 

विज्ञापन

इन सड़कों पर बाधित रहेगा ट्रैफिक

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 3 दिन महरौली के आस-पास सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। सत्संगियों और उनके वाहनों को समागम स्थल के लिए एंट्री भाटी माइंस रोड से मिलेगी। इनके लिए पार्किंग समागम स्थल के अंदर ही होगी। ऐसे में यह रोड आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद से आ रहे सत्संगी डेरा रोड होते हुए समागतम स्थल तक जाएंगे। भाटी माइंस रोड, बांध रोड, छतरपुर रोड, SSN रोड पर हैवी और मीडियम व्हीकल्स आवाजाही करेंगे।

इमरजेंसी व्हीकल्स डेरा रोड, मांडी रोड, MG रोड से आवाजाही करें। भाटी माइंस रोड, महरौली-बदरपुर रोड, डेरा रोड, संत श्री नागपाल मार्ग, वाई पॉइंट छतरपुर, CDR चौक, मेन छतरपुर रोड, अणुव्रत मार्ग, 100 फुटा रोड जंक्शन, वसंत कुंज रोड, अंधेरिया मोड़, मांडी रोड, MG रोड और अरविंदो रोड पर ट्रैफिक बाधित रहेगा। ऐसे में आम लोग इन सड़कों पर आवाजाही करने से बचें। इमरजेंसी के लिए वैकल्पिक रोड इस्तेमाल करें। दिल्ली पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, इमरजेंसी व्हीकल्स सभी सड़कों से बिना किसी रोक-टोक के आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ