New Delhi: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री राजधानी दिल्ली में रविवार को एक दिवसीय “सुशासन एवं श्रेष्ठ प्रथाओं” पर केंद्रित मंथन बैठक में भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। कुल मिलाकर एनडीए शासित 20 राज्य सरकारों के 20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक का समन्वयन भाजपा के “सुशासन प्रकोष्ठ” द्वारा किया जा रहा है।
दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव होंगे पारित
इस मंथन बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सशस्त्र बलों की नेतृत्व क्षमता की सराहना को लेकर होगा। दूसरा प्रस्ताव आगामी जनगणना में जातिगत आंकड़ों को शामिल करने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए पारित किया जाएगा।
राज्यों की श्रेष्ठ पहल पर प्रेजेंटेशन होगा
बैठक में एनडीए शासित राज्यों द्वारा अपनाई गई श्रेष्ठ शासन संबंधी पहलों का प्रेजेंटेशन भी होगा । विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी-अपनी सरकारों की सुशासन की पहल और नवाचारों की जानकारी साझा करेंगे।
आने वाले प्रमुख आयोजनों पर भी चर्चा होगी चर्चा
मंथन बैठक में कुछ आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों पर भी चर्चा होगी, जिनमें एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरे होने का कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष पूर्ण होने का समारोह और “लोकतंत्र हत्या दिवस” आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं ।
बिहार के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
एनडीए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप को लेकर यह मंथन बैठक राजनीतिक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। इस साल बिहार के विधानसभा सभा चुनाव को लेकर भी ये बैठक महत्वपूर्ण है। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री जो नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए थे वो भी शामिल हो रहे हैं ।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
4 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
8 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
11 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
12 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
13 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
14 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
17 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines