दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज-1 में बुधवार सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. ‘एसएम ट्रेडर्स’ के गोदाम के बाहर सिलेंडर उतारने के दौरान अचानक एक सिलेंडर सड़क पर गिर गया और तेज धमाके के साथ फट गया. हादसे में फर्म के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में फिलहाल एक ही सिलेंडर के फटने की बात सामने आई है, हालांकि धमाका आखिर किस वजह से हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है.
सिलेंडर सड़क पर गिरते ही हुआ जोरदार धमाका
पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना सुबह 10:43 बजे मिली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाजियाबाद से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एक वाहन गोदाम के बाहर पहुंचा था. कर्मचारी वाहन से सिलेंडर उतार रहे थे. इसी दौरान एक सिलेंडर वाहन से गिरकर सड़क पर जा गिरा और उसमें अचानक विस्फोट हो गया. जांच में फिलहाल सिर्फ एक सिलेंडर के फटने की बात सामने आई है. हालांकि, विस्फोट की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है.
कर्मचारी की मौके पर मौत, चार लोग घायल
हादसे में ‘एसएम ट्रेडर्स’ के कर्मचारी मोहित सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, मोहित करीब तीन साल से फर्म में काम कर रहा था. वहीं, उमेश, अरविंद, मनोज और पंकज घायल हुए हैं. चारों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने स्थिति संभाली और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया.
गोदाम में नहीं होता ऑक्सीजन भरने का काम
पुलिस के अनुसार, ‘एसएम ट्रेडर्स’ पिछले करीब एक से दो साल से किराये के परिसर में काम कर रही है. कंपनी स्थानीय स्तर पर औद्योगिक ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई करती है. परिसर में ऑक्सीजन भरने का कोई प्लांट नहीं है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ऑक्सीजन से भरे सिलेंडर गाजियाबाद से लाए जाते हैं और ओखला समेत आसपास के कारोबारियों व उद्योगों को सप्लाई किए जाते हैं. रोजाना करीब 70 से 80 सिलेंडर लाने-ले जाने की बात सामने आई है. पुलिस अब रजिस्टर, बिल, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और दूसरे दस्तावेजों से इसकी पुष्टि कर रही है.
स्टोरेज और परमिशन की भी जांच
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सिलेंडरों का मालिक कौन है और उनकी सप्लाई किस स्रोत से हो रही थी. इसके अलावा सिलेंडरों के भंडारण, रखरखाव और परिवहन के लिए जरूरी कानूनी मंजूरियां ली गई थीं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.
फिलहाल घटनास्थल को घेर दिया गया है. पुलिस की जांच जारी है और विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
5 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
12 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
21 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
23 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines