हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मनीष सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन का किया बचाव, बोले- डॉक्टरों के निर्देश पर दी जाती है फिजियोथेरेपी

विज्ञापन
मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के मसाज वाले वीडियो के वायरल होने को लेकर मनीष सिसोदिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए कहा कि वे अस्वस्थ हैं। डॉक्टरों के निर्देश पर सत्येंद्र जैन को जेल के अंदर फिजियोथेरेपी दी जाती है।

शनिवार को एक प्रेस को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि जेल में बंद नेता की बीमारी का मजाक बनाकर भाजपा गुजरात और दिल्ली एमसीडी चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लीक हुए वीडियो में कुछ भी असामान्य नहीं है क्योंकि जैन को सर्जरी के बाद नियमित फिजियोथेरेपी दी जाती है। इस दौरान सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से जैन को बर्खास्त करने की संभावना से भी इनकार किया।

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि देश के इतिहास में कोई भी पार्टी किसी की बीमारी का मज़ाक उड़ाने के लिए इतने निचले स्तर तक गिरी है। इस देश में कोई भी बीमार पड़ सकता है। पीएम भी बीमार पड़ सकते हैं और उन्हें इलाज की आवश्यकता हो सकती है।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि सत्येंद्र जैन 6 महीने से जेल में हैं। जेल जाने के बाद से वे गिरने से घायल हो गए थे। उनकी रीढ़ की हड्डी में L5-S1 डिस्क क्षतिग्रस्त हो गई है। यह रिकॉर्ड में है। उनकी नस दब गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी दो सर्जरी हुई। दो ऑपरेशन के बाद नर्व ब्लॉक डाला गया। इसके साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करते समय फिजियोथेरेपी की सलाह दी।

भाजपा ने जारी किया था मसाज वाला वीडियो

इससे पहले शनिवार सुबह भाजपा ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया था जिसमें सत्येंद्र जैन जेल के अंदर पैरों का मसाज कराते दिख रहे थे। वीडियो में वह अपने बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति उनके पैरों की मालिश करता दिख रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola