हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर की हत्या

आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में 28 वर्षीय युवक रवि की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है और CCTV फुटेज खंगालते हुए आपसी रंजिश व कारोबारी विवाद समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात एक 28 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 28 साल के रवि के रूप में हुई है जो गौतम कॉलोनी, नरेला का रहने वाला था और मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का निवासी था.

पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी को अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को बेहोशी की हालत में गंभीर चाकू के घाव के साथ लाया गया है..डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जांच में सामने आया है कि रवि ने नरेला में फैक्ट्री किराए पर ले रखी थी… वहां वो जूते-चप्पलों के ऊपरी हिस्से बनाने का काम करता था.

यह भी पढ़ें;दिल्ली में बड़े आतंकी धमाके का अलर्ट, चांदनी चौक और लाल किला को निशाना बना सकता है लश्कर-ए-तैयबा

विज्ञापन

बताया गया है कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रवि फैक्ट्री बंद कर घर के लिए निकल रहा था. उसने फैक्ट्री की चाबी कॉन्ट्रैक्टर सोनू को सौंपी और अपनी मोटरसाइकिल अपने एक साथी विश्वेंद्र सिंह उर्फ विष्णु के साथ रवाना हुआ.

इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और रवि पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि रवि के गले के बाई तरफ, बाएं कंधे और कमर के पास कई गहरे चाकू के घाव मिले है. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है. शुरुआती जांच में आपसी रंजिश, कारोबारी विवाद या अन्य एंगल से भी पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें;ध्यान दें… आज AI समिट का समापन हैं, इन रास्तों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola