ध्यान दें… आज AI समिट का समापन हैं, इन रास्तों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज आखिरी दिन है। कार्यक्रम में कई देशों के वीवीआईपी शामिल हो रहे हैं। 21 फरवरी को भी रोज से ज्यादा भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

TRAFFIC.jpg

AI Impact Summit: दिल्ली में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े एआई कार्यक्रम यानी AI इम्पैक्ट समिट 2026 का शनिवार को समापन है। इस दौरान कई वीवीआईपी भारत मंडपम में जुटेंगे। जाम की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। यह एडवाइजरी सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से एडवाइजरी मानने की अपील की है। साथ ही प्रभावित मार्गों के बजाय वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की सलाह दी है।

विज्ञापन

भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज आखिरी दिन है। कार्यक्रम में कई देशों के वीवीआईपी शामिल हो रहे हैं। 21 फरवरी को भी रोज से ज्यादा भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी करते हुए बताया कि भैरों रोड, भगवान दास रोड, पुराना किला रोड और मथुरा रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है। यहां पीक आवर्स में जाम की स्थिति बन सकती है। इन जगहों पर आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग की बात करें तो वाहन चालकों को तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड और रिंग रोड जैसे मार्ग से जाने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि सेंट्रल दिल्ली से होकर गुजरने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। भारत मंडपम और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सभी लेन अनुशासन बनाए रखें। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ