हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम, ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान क्यों भेज रहे थे मंदिर-थानों के वीडियो?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब और एक दिल्ली से पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक ये आरोपी ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. पढ़िये राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब और एक दिल्ली से पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक ये आरोपी ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी शुबदीप सिंह उर्फ विशाल (23), गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि (22), अमृतसर निवासी साजन सिंह उर्फ हनी (28) और फतेहगढ़ साहिब निवासी गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है.

स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी हथियार (एक जिगाना पिस्टल और एक .30 बोर पिस्टल), 9 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि शुबदीप सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले हथियार और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करता था. वह विदेशी नंबरों के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों और ड्रोन ऑपरेटरों के संपर्क में था. शुबदीप और साजन पहले भी NDPS एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- First Wildlife Tunnel: भारत का पहला अनोखा हाईवे प्रोजेक्ट! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनी 8-लेन की वाइल्डलाइफ टनल, जानें कब होगी शुरू

विज्ञापन

पुलिस ने शुबदीप की निशानदेही पर उसके दो साथियों गुरजंत सिंह और साजन सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया. दोनों पर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप लेने का आरोप है.

इसके बाद गगनप्रीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. उसके मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक और अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. जांच में पता चला कि उसे दिल्ली के धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों और पुलिस पिकेटों की रेकी करने का काम सौंपा गया था. साथ ही उसे दिल्ली में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के निर्देश भी मिले थे.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola