Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर आगामी निकाय चुनाव, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर मंथन हुआ। तय किया गया कि शिवसेना और भाजपा महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ेगी। शाह-शिंदे और फडणवीस की मुलाकात पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने निशाना साधा है।
पहले जानें, किन मुद्दों पर शाह-शिंदे के बीच हुई बात
गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा, ‘हमने तय किया है कि शिवसेना और बीजेपी लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनाव सहित आगामी सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी।’
https://twitter.com/AHindinews/status/1665589919513997312?s=20
महाराष्ट्र के विकास के लिए हमारा गठबंधन मजबूत
सीएम शिंदे ने कहा, ‘हमने कृषि, सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की। राज्य में किसान और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम चल रहा है और कई रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा है। महाराष्ट्र के विकास के लिए हमारा गठबंधन मजबूत है और पिछले 11 महीनों से हमने विकास के कई फैसले लिए हैं और उन्हें लागू किया है, रुकी हुई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। भविष्य में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीत कर महाराष्ट्र को देश में सभी क्षेत्रों में नंबर एक राज्य बनाएंगे, विकास की दौड़ जारी रखेंगे।’
हम कभी किसी के आगे नहीं झुके
शाह-शिंदे की मुलाकात पर संजय राउत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले महाराष्ट्र में आलाकमान मुंबई में था लेकिन अब शिंदे का आलाकमान दिल्ली में है। वे बाला साहेब का नाम लेते हैं और शिवसेना की बात करते हैं लेकिन दिल्ली में ‘मुजरा’ करते हैं। असली शिवसेना दिल्ली में कभी किसी के आगे नहीं झुकी। हमने दिल्ली की कभी गुलामी नहीं की। अगर आपको अपने कैबिनेट का विस्तार करना है तो यहां बैठकर करो। एक साल हो गया लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ, इससे पता चलता है कि यह सरकार जा रही है।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: 2024 के लोकसभा चुनाव में खुद पर या विपक्ष पर भारी पड़ेंगे मोदी सरकार के 10 साल?
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में अचानक बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; देखें IMD का अलर्ट
8 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
25 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
23 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines