Sabse Bada Sawal: 2024 के लोकसभा चुनाव में खुद पर या विपक्ष पर भारी पड़ेंगे मोदी सरकार के 10 साल?

Sabse Bada Sawal, Sandeep Chaudhary Show, 2024 Lok Sabha elections, Election narrative, Modi government, Congress

Sabse Bada Sawal

Sabse Bada Sawal, 04 June 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल संडे स्पेशल में मैं विशुद्ध राजनीति की बात करने वाला हूं। 9 महीने के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी। नई राजनीति सत्ता का जन्म होगा या तीसरी बार फिर मोदी सरकार ये भी होता हम देखेंगे।

विज्ञापन

पिछले कुछ महीने, सालों में राजनीति का आंकलन करें तो एक सवाल झूल रहा था कि मोदी का कोई विकल्प नहीं है। लेकिन अब विपक्ष और मजबूत होता दिख रहा है। 12 जून को पटना में 18 दल जुटेंगे। क्या कांग्रेस वहां जाएगी। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और चंद्रशेखर राव वहां जाएंगे? 2019 में भी हमने देखा कि विपक्षी एका नहीं था, लेकिन भाजपा ने मोदी बनाम राहुल चेहरा बना दिया था। लेकिन राहुल चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। उन्हें दो साल की सजा हुई है। राहुल खुद भी पीछे हटने को तैयार हैं। क्या विपक्ष से कोई नया चेहरा सामने आएगा? इसी टीना फैक्टर के साथ एंटी इनकमबेंसी भी जुड़ जाती है। चुनाव से पहले 10 साल हो जाएंगे। अच्छे दिन को जो वादे थे, वह तो पूरे नहीं हुए। ये दिल मांगे मोर को लेकर जनता के मन में सवाल तो होता है।

विज्ञापन

देश ने कोरोनाकाल झेला। संकट काल था। चार लाख लोगों की मौत हो गई। गंगा में शव बहाए गए। लोग पैदल चलते पाए। कोई रेलवे ट्रैक पर कट गया। मगर, देश उससे उबरा भी। सरकार ने ताल ठोंकी कि हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। लेकिन कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जो सरकार का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। महंगाई एक है। तेल, गैस के दाम क्यों कम नहीं हो रहे हैं। बेरोजगारी 8.11 फीसदी पर है।

तमाम आर्थिक विषमताएं हैं। गरीब और गरीब और अमीर और अमीर होता जा रहा है। जो विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, वे भी कुछ हद तक इसका संकेत दे रहे हैं। हालांकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग होता है। कर्नाटक, हिमाचल इसकी बानगी हैं। भाजपा से सत्ता छिन गई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि मोदी की दो पारी…किस पर पड़ेंगी भारी? देश का मिजाज बदल रहा है? देखिए बड़ी बहस…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ