दिल्ली के जाफराबाद में प्रेमिका के परिवार ने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या की, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

delhi man stabbed, delhi man murder jafrabad, jafrabad murder cctv footage, man stabbed to death girlfriend family, jafradbad delhi murder news

Man Stabbed To Death: दिल्ली में एक बार फिर चाकूबाजी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जाफराबाद में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में कुछ लोगों को एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान 25 साल के सलमान के रूप में हुई है। सलमान का एक लड़की से अफेयर था। इस बात की जानकारी जब लड़की के परिजन को हुई तो उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। कहा जा रहा है कि नाराज लड़की पिता और दो भाइयों ने सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों में एक नाबालिग बताया जा रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1681214169457254402

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जब सलमान जाफराबाद में एक संकरी गली में बाइक से जा रहा था, तब उसकी प्रेमिका के पिता मंजूर, भाई मोसिन और एक अन्य नाबालिग भाई ने सलमान पर हमला कर दिया।

वीडियो में आरोपियों को हथियार लहराते हुए और सलमान पर बार-बार चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि वारदात के दौरान सलमान के साथ दो अन्य लोग बाइक पर सवार थे, लेकिन हमले के बाद वे वहां से भाग निकले।

विज्ञापन

सलमान का दो साल से चल रहा था अफेयर

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सलमान और उसकी प्रेमिका पिछले दो साल से रिलेशन में थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5.15 बजे एक इमरजेंसी कॉल मिली, जिसमें जाफराबाद के चौहान बांगर में कल्याण सिनेमा के पास गली नंबर-2 में चाकूबाजी की घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सलमान की गर्दन और सीने में चाकू मारा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंजूर और उसके बेटे, जो सभी फरार हैं, पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ