---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे आप विधायक सोमनाथ भारती, कहा- मदद के लिए आगे आएं लोग, मानव सेवा ही माधव सेवा 

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोमवार को अक्षरधाम मंदिर स्थित यमुना ब्रिज बाढ़ राहत शिविर का संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा किया। डीजेबी के अधिकारियों को शिविर में पीने के पानी के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग डीजेबी उपाध्यक्ष ने शिविर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोमवार को अक्षरधाम मंदिर स्थित यमुना ब्रिज बाढ़ राहत शिविर का संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा किया। डीजेबी के अधिकारियों को शिविर में पीने के पानी के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग

डीजेबी उपाध्यक्ष ने शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री और फ़ूड पैकेट भी वितरित किए। ब्रिजिंग दी गैप फाउंडेशन नाम की संस्था बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग कर रही है। सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली सरकार राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा रही है।

---विज्ञापन---

पीने का साफ़ पानी उपलब्ध कराया

सोमनाथ भारती ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली जल बोर्ड को कहा गया है कि राहत शिविरों में रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का साफ़ पानी उपलब्ध कराया जाए। पानी के लिए शिविरों में टैंकर्स की विशेष व्यवस्था की जाए। दिल्ली जल बोर्ड ने पहले दिन से सभी बाढ़ राहत शिविरों में पेयजल की विशेष व्यवस्था की है।

शिविरों में पीड़ितों को हरसंभव मदद और सुविधा उपलब्ध

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष जब से यमुना जी में बाढ़ आई है तब से ही बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। डीजेबी उपाध्यक्ष ने राहत शिविर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल -चाल जाना। सोमनाथ भारती ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि इस मुश्किल वक़्त में पूरी केजरीवाल सरकार पीड़ितों के साथ है। केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री, विधायक और आप कार्यकर्त्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए है। दिल्ली सरकार के सभी विभाग सभी शिविरों में पीड़ितों को हरसंभव मदद और सुविधा उपलब्ध करा रहे है।

---विज्ञापन---

अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए गए

दिल्ली जल बोर्ड ने भी राहत शिविरों में रह रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकर के विशेष इंतजाम किए है। अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए गए है कि शिविरों में पीने के पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। डीजेबी द्वारा इसके किये शिविरों में अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शिविरों में रह रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में साफ़ पानी उपलब्ध कराया जा सके।

First published on: Jul 17, 2023 06:43 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola