Delhi Assembly Elections 2025: क्या अपने पिता की 'विरासत' बचा पाएंगे ये उम्मीदवार?

Delhi Assembly Elections 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को चुनाव मैदान में उतारा है।

Image (1)

मुदित अग्रवाल, जुबैर अहमद, अली मेंहदी और संदीप दीक्षित

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले यहां कांग्रेस ने 21 और आप ने अपने 32 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। फिलहाल बीजेपी ने अपने एक भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, अनुमान है कि 30 दिसंबर तक पार्टी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। आप और कांग्रेस की लिस्ट देखें तो इनमें कई प्रत्याशी ऐसे हैं उनके पिता या मां पहले सांसद, विधायक रहे चुके हैं।

विज्ञापन

पिता हसन अहमद की जगह चुनाव लड़ेंगे अली मेंहदी

अब देखने वाली ये बात होगी कि क्या ये युवा प्रत्याशी अपनी राजनीतिक ‘विरासत’ बचा पाएंगे या नहीं। बता दें हाल ही में कांग्रेस से आप में आए सीलमपुर के पूर्व विधायक मतीन अहमद के बेटे जुबैर अहमद को आप ने टिकट दिया है। इसी तरह मुस्तफाबाद में कांग्रेस नेता हसन अहमद के बेटे अली मेहंदी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों नेता कांग्रेस की टिकट पर एक बार से ज्यादा विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन

चांदनी चौक में ‘जेपी’ परिवार की साख दांव पर

पहली लिस्ट में कांग्रेस ने पूर्व राज्यसभा सदस्य और उत्तर पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को चांदनी चौक विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। जेपी अग्रवाल की दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिनती होती है। बता दें जेपी दिल्ली के पहले उपमहापौर और स्वतंत्रता सेनानी  लाला रामचरण अग्रवाल के बेटे हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने वजीरपुर विधानसभा सीट से रागिनी नायक को प्रत्याशी बनाया है। वे वर्तमान में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व DUSU अध्यक्ष रही हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल के सामने शीला दीक्षित के बेटे संदीप को टिकट

नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित और ईस्ट दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को चुनाव मैदान में उतारा है। जानकारी के अनुसार 2013 चुनाव में नई दिल्ली सीट से कांग्रेस को 24% वोट मिले थे। इसके बाद 2015 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस का वोट शेयर महज 9% ही रह गया था। बता दें यहां से आप के संस्थापक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 2013 विधानसभा चुनाव में पहली बार दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था, तब से वो इस सीट से लगातार विधायक हैं।

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते को टिकट 

कांग्रेस ने पटपड़गंज विधानसभा सीट पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक चौधरी अनिल कुमार अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा बल्लीमरान से पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता हारून युसूफ चुनाव मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने द्वारका सीट से आदर्श शास्त्री को टिकट दिया है, वे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं। इसी तरह कांग्रेस ने सदर बाजार सीट पर पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज को टिकट दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ