Delhi: कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर केजरीवाल ने लिखी गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी, मिलने का मांगा समय

Arvind Kejriwal On Delhi Law And Order: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है।

delhi news

delhi news

Arvind Kejriwal On Delhi Law And Order: दिल्ली में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।

विज्ञापन

आपको बता दें, अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है। दिल्ली को अब ज्यादातर अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा है। भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर है। इसके साथ ही मर्डर केस में नंबर वन पर है।

विज्ञापन

केजरीवाल ने आगे लिखा कि दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग एक्टिव हो रहे हैं। एयरपोर्ट और स्कूल को धमकी मिल रहीं हैं। ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पूरी दिल्ली में लोगों की सेफ्टी को लेकर चिंतित हूं। दिल्ली अब देश-विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है।

विज्ञापन

BJP के खिलाफ आप के तेवर सख्त

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है। अरविंद केजरीवाल सहित आप नेता इस मसले पर बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं।

आप लीडर्स का कहना है कि दिल्ली में लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने में केंद्रीय गृह मंत्रालय और एलजी विनय कुमार सक्सेना पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। दिल्ली की जनता ने बीजेपी और केंद्र सरकार को सिर्फ एक जिम्मेदारी सुरक्षा की सौंपी है। केंद्र सरकार लोगों के इस काम को करने में भी पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ