---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में BJP को तगड़ा झटका, पार्षद कुसुम लता ने पति रमेश पहलवान के साथ जॉइन की AAP

Aam Aadmi Party Expansion in Delhi: दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। आज फिर 2 भाजपा नेताओं ने पार्टी जॉइन कर ली। दोनाें को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। आइए जानते हैं कि इस मौके पर केजरीवाल ने क्या कहा?

BJP Leader Kusum Lata Joined AAP: आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। खासकर दिल्ली में पार्टी का विस्तार हो रहा है। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा को राजधानी में झटकों पर झटके लग रहे हैं। जी हां, आज फिर एक और भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली।

भाजपा पार्षद रही कुसुम लता ने आज पति रमेश पहलवान के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रतिक्रिया भी व्यक्त कीं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल ने किया दोनों का स्वागत

कुसुम लता और रमेश पहलवान ने आम आदमी पार्टी जॉइन करने पर खुशी जताई। रमेश पहलवान ने दूसरी बार आप जॉइन की। उन्होंने कहा कि भाग्यशाली हैं, जो अरविंद केजरीवाल की पार्टी से जुड़ रहे हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बहुत सुधार किया है और बहुत काम किया है। अब से पहले साल 2013 से 2017 तक पार्टी का मेंबर रह चुका हूं।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि साल 2012 में जब आम आदमी पार्टी बनी थी, जब कुसुम लता ने पार्टी जॉइन कर ली थी। 2017 तक पार्टी के लिए काम करने के बाद वे किसी कारण से दूसरी पार्टी में चले गए। अब इनकी घर वापसी हुई है। रेसलिंग और खेल के क्षेत्र में रमेश ने काफी काम किया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी

मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कल गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी थी और उनसे मिलने का समय मांगा है। उन्होंने गृहमंत्री को बताया कि दिल्ली मे औसतन 17 बच्चे गायब हो रहे हैं। कोने-कोने मे नशा बेचा जा रहा है। राज्य सरकार की जिम्मेदारी बताकर कोई होम मिनिस्टर जवाब नहीं देगा। बिना फेंसिंग वाले इलाके में 2 तख्ता लगाकर लोग खुद आ जा रहे हैं।

EWS फ्लैट में दिल्ली के लोगों को बसाना था, लेकिन इन्होंने रोहिंग्या को बसाने का काम किया है। दिल्ली के भाजपा और कांग्रेस के 2 करोड़ लोग अब आम आदमी पार्टी जॉइन करेंगे। इसके अलावा और भी कई मुद्दे हैं, जो गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी में उजागर किए। गृहमंत्री से मिलकर दिल्ली की समस्याएं उनके सामने रखना चाहता हूं, लेकिन अभी तक मुलाकात का समय नहीं मिला है।

First published on: Dec 15, 2024 12:30 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola