Video: 'कोई तो बचा लो...' लड़की चिल्लाती रही, वीडियो बनाते रहे लोग

Video: युवती के बाल खींचते हुए दबंग युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। पास में खड़े लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। यह वायरल वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम गोलू यादव बताया जा रहा है।

Kanpur Viral Video

Viral Video

Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो कानपुर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक एक लड़की के बाल पकड़े दिख रहा है। वह लड़की खुद का बचाव करने की कोशिश करती दिख रही है। इस बीच वह लोगों से मदद भी मांग रही है। इतने लोगों के बीच लड़की के साथ इस तरह की हरकत का ये वीडियो हैरान करने वाला है।

विज्ञापन

बचाव के लिए चिल्लाती रही लड़की

जो वीडियो सामने आया है वह थाना चकेरी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो एक लड़की सड़क पर बैठी दिख रही है, उसके साथ एक युवक भी है। जिसका नाम गोलू यादव बताया जा रहा है। वह युवक उस लड़की के बाल पकड़े हुए है। इस दौरान लड़की खुद को उस युवक की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की युवक से कसम खाते हुए कहती है कि मैं कुछ नहीं करूंगी, मुझे छोड़ दो। इसपर भी वह युवक ऐसे ही बाल पकड़े बैठा रहता है।

विज्ञापन

हालांकि जो शख्स वीडियो बना रहा है वह लगातार बोल रहा है कि उसे छोड़ दो। बाकी के लोगों से भी उसको बचाने के लिए कहता है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि लड़की को परेशान करने वाले दो शख्स हैं, एक जो बाल पकड़े बैठा है वह दूसरा इन दोनों के पास खड़ा है। वह दूसरा शख्स बीच-बीच में अपशब्दों का भी इस्तेमाल करता है। लड़की किसी बात को लेकर सॉरी कहने की बात भी कहती है।

विज्ञापन


इसी बीच लड़की लोगों ने मदद के लिए कहती है कि कोई तो बचा लो। साथ ही युवक को बोलती है कि क्यों दूसरों के सामने तमाशा कर रहे हो। लड़की की बातों से लग रहा है कि वह उस युवक को अच्छे से जानती है। इसी बीच कुछ महिलाएं भी बीच बचाव के लिए आती हैं, लेकिन वह युवक लड़की के बाल पकड़कर उसको अपने साथ ले जाता है। इसी बीच दूसरा शख्स उसकी तरफ दौड़ता है जिसे एक महिला और एक शख्स को रोकने के लिए आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ