---विज्ञापन---

Delhi Elections 2025: AAP की चौथी लिस्ट जारी, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल और आतिशी?

AAP Candidates List for Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी का नाम भी है।

---विज्ञापन---

AAP Released 38 Candidates Fourth List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 38 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी का नाम भी इस सूची में है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से और आतिशी कालका जी से चुनावी रण में उतरेंगी। इससे पहले पार्टी 3 सूचियां जारी कर चुकी है। इस बार पार्टी ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं करने का फैसला लिया। पार्टी अकेले चुनावी रण में उतरी है और सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है।

 

---विज्ञापन---

2 दिन पहले आई थी तीसरी सूची

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 13 दिसंबर को तीसरी लिस्ट जारी कर थी। इसमें सिर्फ एक उम्मीदवार तरुण यादव का नाम था, जिन्हें नजफगढ़ विधानसभा सीट से चुनावी रण में उतारा गया है। 11 दिसंबर दिन बुधवार को तरुण यादव अपनी पार्षद पत्नी मीना यादव के साथ आम आदमी पार्टी में आए थे। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन्हें मेंबरशिप दिलाई थी। नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत 2 बार विधायक रह चुके हैं, जिनकी सीट इस बार बदली गई है।

---विज्ञापन---

9 दिसंबर को आई थी दूसरी सूची

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने 9 दिसंबर को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें 20 प्रत्याशियों के नाम थे। इसमें मनीष सिसोदिया का भी नाम था, जिनकी सीट इस बार बदली गई है। मनीष सिसोदिया वर्तमान में पटपड़गंज विधानसभा सीट से विधायक हैं, लेकिन इस बार वे जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। पटपड़जंग से हाल ही में पार्टी जॉइन करने वाले अवध ओझा को टिकट दिया गया है। वहीं पटपड़गंज से 3 बार विधायक रहने वाले सिसोदिया की सीट इसलिए बदली गई, क्योंकि पिछले चुनाव में वोटों के बहुत कम अंतर से वे चुनाव जीते थे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

21 नवंबर को आई थी पहली सूची

बता दें कि 21 नवंबर को आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों के नाम थे।

First published on: Dec 15, 2024 01:30 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola